?php echo do_shortcode('[t4b-ticker]'); ?
A2Z सभी खबर सभी जिले की
Trending

रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह का लखनऊ आगमन पर एयरपोर्ट पर स्वागत अभिनंदन

रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह का लखनऊ आगमन पर एयरपोर्ट पर स्वागत अभिनंदन

प्रेस विज्ञप्ति
प्रतिनिधि लखनऊ
उत्तरप्रदेश

रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह का लखनऊ आगमन पर एयरपोर्ट पर स्वागत अभिनंदन
संवाददाता गंगेश पाठक

लखनऊ, 23 दिसंबर 2024। सोमवार अपराह्न 03 बजे रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह का लखनऊ आगमन हुआ, जहां उनका जोरदार स्वागत किया गया। एयरपोर्ट पर उपमुख्यमंत्री बृजेश पाठक, प्रदेश महामंत्री संजय राय, क्षेत्रीय अध्यक्ष कमलेश मिश्रा, लखनऊ महानगर अध्यक्ष आनंद द्विवेदी, एमएलसी मुकेश शर्मा, महापौर सुषमा खर्कवाल, विधायक डॉ. नीरज बोरा, ओपी श्रीवास्तव, योगेश शुक्ला, एमएलसी लालजी निर्मल, रामचंद्र प्रधान, पूर्व मंत्री स्वाति सिंह, पूर्व महापौर संयुक्ता भाटिया, दिवाकर त्रिपाठी, पूर्व अध्यक्ष मनोहर सिंह, महामंत्री त्रिलोक अधिकारी, पुष्कर शुक्ला सहित कई वरिष्ठ जनप्रतिनिधि और पदाधिकारी मौजूद थे। इन सभी ने रक्षा मंत्री को अंग वस्त्र और पुष्प गुच्छ भेंट कर उनका गर्मजोशी से स्वागत किया।

रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह एयरपोर्ट से सीधे कालिदास मार्ग स्थित अपने आवास पहुंचे, जहां देर रात तक उन्होंने विभिन्न सामाजिक संगठनों, पार्टी जनप्रतिनिधियों, पदाधिकारियों और कार्यकर्ताओं से मुलाकात की।

इस दौरान, वोवीनाम एसोसिएशन ऑफ इंडिया के राष्ट्रीय अध्यक्ष ने हाल ही में एशिया वोवीनाम एसोसिएशन में महासचिव नियुक्त होने पर रक्षा मंत्री से भेंट की।

राजनाथ सिंह ने प्रवीण गर्ग को बाली, इंडोनेशिया में 17 से 22 दिसंबर 2024 के दौरान आयोजित पांचवी एशियाई चैंपियनशिप के दौरान एशिया वोवीनाम फेडरेशन का महासचिव चुने जाने पर बधाई दी और उनके उज्जवल कार्यकाल के लिए शुभकामनाएं दी।

इस भेंट में महानगर अध्यक्ष आनंद द्विवेदी, एसोसिएशन प्रदेश उपाध्यक्ष राहुल गुप्ता, डॉक्टर अनग मिश्रा, विनम्र गर्ग, हेमंत दीक्षित, उमंग कालरा, सौम्या गर्ग सहित कई प्रमुख व्यक्तित्व उपस्थित रहे।

वंदे भारत लाइव टीवी न्यूज नागपुर
सम्पादक
दिल्ली क्राईम प्रेस, नागपुर
विज्ञापन सहयोगी
केंद्रीय अधिमान्य मीडिया आयोग
जिला चेयरमेन नागपुर
ऑल इंडिया मीडिया एसोसिएशन
जिला अध्यक्ष नागपुर
प्लॉट नं.18/19, फ्लैट नं.201, हार्मनी एम्पोराईज पायल पल्लवी सोसायटी न्यू मनीष नगर सोमलवाडा नागपूर -440015, सम्पर्क नं:- ९४२२४२८११०/९१४६०९५५३

Back to top button
error: Content is protected !!