
माली सैनी समाज के परिचय सम्मेलन में 300 से अधिक युवकों- युवतियों के परिचय हेतु रजिस्ट्रेशन डॉक्टर्स , सीए, इंजीनियर,अध्यापक ,बालिकाओ ने बेबाकी से परिचय दिया।
•मुख्य अतिथि के रूप में लोकसभा अध्यक्ष श्रीमान ओम बिरला जी रहे।माननीय ने कहा कि माली सैनी समाज सामाजिक परिवर्तन में अग्रणी है
•हाड़ौती के माली सैनी समाज ने मृत्यु भोज व पहरावनी बंद करने की शपथ दिलाई।
प्रबोधन में चिंतन मंथन किया समाज में एकता स्थापित कर समाज को समृद्ध शक्तिशाली बनने का निर्णय हुआ साथ ही आर्थिक , राजनीतिक प्रस्ताव पारित हुआ प्रस्ताव को माननीय लोकसभा अध्यक्ष श्रीमान ओम बिरला जी के समक्ष आग्रह पूर्वक तालियों की गड़गड़ाहट के मध्य रखा गया
कार्यक्रम में मुख्य अतिथि के रूप में लोकसभा अध्यक्ष श्रीमान ओम बिरला जी,विशिष्ट अतिथि कैबिनेट ऊर्जा मंत्री श्री हीरा लाल नागर,अध्यक्षता कोटा दक्षिण विधायक संदीप शर्मा व नन्द लाल सुमन जिला अध्यक्ष बाराँ द्वारा की गई
माननीय श्री ओम बिरला जी और अतिथियों ने फूल माली सैनी विकास समिति की कार्यकारिणी को शपथ दिलाई और सुमन सरिता मैगजीन का विमोचन किया




