A2Z सभी खबर सभी जिले कीअन्य खबरेताज़ा खबरहरियाणा

जिला पुलिस ने करीब पांच लाख रुपए की 50 ग्राम 17 मिलीग्राम हेरोइन बरामद कर, 5 युवकों को दबोचा

Screenshot 2025 0108 140817

जिला पुलिस ने करीब पांच लाख रुपए की 50 ग्राम 17 मिलीग्राम हेरोइन बरामद कर, 5 युवकों को दबोचा ।

लोकेशन सिरसा

रिपोर्टर इंद्रजीत
सिरसा………..पुलिस अधीक्षक विक्रांत भूषण के निर्देशानुसार जिला पुलिस द्वारा नशा तस्करों के खिलाफ चलाए जा रहे विशेष अभियान के तहत जिला की सीआईए ऐलनाबाद व सीआईए सिरसा की पुलिस टीमों ने गश्त व चेकिंग के दौरान महत्वपूर्ण सूचना के आधार कार्रवाई कर करते हुए अलग- अलग क्षेत्रों से 5 युवकों के कब्जे से करीब पांच लाख रुपए की 50 ग्राम 17 मिलीग्राम हेरोइन बरामद कर उन्हें काबू करने में सफलता हासिल की है । इस संबंध में विस्तृत जानकारी देते हुए सीआईए ऐलनाबाद पुलिस टीम के प्रभारी सब इंस्पेक्टर जगदीश चंद्र ने बताया कि सीआईए ऐलनाबाद की एक पुलिस टीम गश्त व चेकिंग के दौरान गांव बचेर क्षेत्र में मौजूद थी । इसी दौरान पुलिस पार्टी को सामने से मोटरसाइकिल पर सवार दो युवक आते दिखाई दिए,उक्त मोटरसाइकिल सवार युवकों ने सामने पुलिस पार्टी को देखकर वापस मुड़कर भागने की कोशिश की तो पुलिस पार्टी ने शक के आधार पर उक्त युवक को काबू कर उनकी तलाशी ली तो उनके कब्जा से 13 ग्राम 10 मिलीग्राम हेरोइन बरामद हुई । उन्होंने बताया कि गिरफ्तार किए गए युवकों की पहचान रामकुमार पुत्र बलवीर सिंह व रघुबीर सिंह उर्फ दीपक पुत्र राम प्रताप निवासियान कालूआना तहसील डबवाली जिला सिरसा के रुप में हुई है । वहीं एक अन्य एक घटना में सीआईए ऐलनाबाद पुलिस टीम ने गश्त के दौरान सुल्तानपुरिया रोड़ रानियां क्षेत्र से मोटरसाइकिल सवार राहुल पुत्र बिल्लू को काबू कर उसकी तलाशी ली तो उसके कब्जा से 15 ग्राम 18 मिलीग्राम हेरोइन बरामद हुई । सीआईए ऐलनाबाद प्रभारी सब इंस्पेक्टर जगदीश चंद्र ने बताया कि वहीं एक अन्य घटना में सीआईए ऐलनाबाद की एक टीम गांव मुसली क्षेत्र में मौजूद थी । इसी दौरान पुलिस पार्टी को मोटरसाइकिल पर सवार एक युवक आता दिखाई दिया । उक्त मोटरसाइकिल सवार युवक ने सामने पुलिस की गाड़ी को देखकर अचानक मोटरसाइकिल को वापस मोड़कर खिसकने की कोशिश की तो पुलिस पार्टी ने शक के आधार पर मोटरसाइकिल सवार उक्त युवक को काबू कर राजपत्रित अधिकारी की मौजूदगी में तलाशी ली तो उसके कब्जा से 6 ग्राम 35 मिलीग्राम हेरोइन बरामद हुई । गिरफ्तार किए गए युवक की पहचान भूपेंद्र सिंह पुत्र जोरावर सिंह निवासी गांव चौटाला तहसील डबवाली जिला सिरसा के रुप में हुई है । वहीं एक अन्य घटना में जिला की सीआईए सिरसा पुलिस टीम ने गश्त व चेकिंग के दौरान रेलवे ओवर ब्रिज मीरपुर क्षेत्र में मौजूद थी । इसी दौरान पुलिस पार्टी को सामने से एक युवक पैदल चलकर आता दिखाई दिया । पुलिस पार्टी ने शक के आधार पर उक्त युवक को काबू कर राजपत्रित अधिकारी की मौजूदगी में नियमानुसार तलाशी ली तो उसके कब्जा से 15 ग्राम 54 मिलीग्राम हेरोइन बरामद हुई । सीआईए सिरसा प्रभारी सब इंस्पेक्टर प्रेम कुमार ने बताया कि गिरफ्तार किए गए युवक की पहचान युद्धबीर सिंह उर्फ विक्की पुत्र सुखदेव सिंह निवासी वार्ड नंबर 4 कालांवाली के रुप में हुई है । उन्होंने बताया कि गिरफ्तार किए गए आरोपियों के खिलाफ संबंधित थानों में मादक पदार्थ अधिनियम के तहत अभियोग दर्ज कर जांच शुरु की गई है । उन्होंने बताया कि गिरफ्तार किए गए युवकों को अदालत में पेश कर रिमांड हासिल किया जाएगा और रिमांड अवधि के दौरान आरोपियों से पूछताछ कर हेरोइन तस्करी से जुड़े अन्य लोगों के बारे में जानकारी हासिल कर उनके खिलाफ भी कानूनी कार्रवाई की जाएगी ।

[yop_poll id="10"]
Show More
Back to top button
error: Content is protected !!