
।
। सागर। वंदे भारत लाइव टीवी न्यूज संवाददाता सुशील द्विवेदी। प्रधानमंत्री ग्राम सड़क योजना कार्यालय में अतिरिक्त प्रभार के रूप में कार्य कर रहे महाप्रबंधक एसपी आर्य को हटा दिया है, उनके पास छह कार्यालय का प्रभार था जिसके चलते योजना प्रभावित हो रही थी। प्रधानमंत्री ग्राम सड़क योजना की सड़कों में दो से ढाई फीट के गड्ढे हो गए हैं, सड़क गायब है एक महाप्रबंधक के पास 6 इकाई (कार्यालय)का प्रभार है जिसके चलते सतत रूप से नियंत्रण एवं निरीक्षण नहीं हो पा रहा।सागर जिले में प्रधानमंत्री ग्राम सड़क योजना के तहत बनाई गई सड़कों की स्थिति बेहद खराब है।समय सीमा में सड़कों का निर्माण नहीं हो पा रहा है ,जिन सड़कों का निर्माण हुआ है वह बेहद घटिया एवं गुणवत्ताहीन है जिसके कारण वह उखड़ गई है।वही 5 साल की गारंटी वाली सड़क के हाल बेहाल हैं, सड़क कई जगह से क्षतिग्रस्त हो गई है। सड़कों में दो से ढाई फीट के गड्ढे हो गए हैं और सड़क गायब हो गई है जिसके चलते आए दिन दुर्घटनाएं हो रही हैं ।उक्त मामले में संज्ञान में लेते हुए वरिष्ठ कार्यालय द्वारा अतिरिक्त प्रभार देख रहे एस पी आर्य महाप्रबंधक को हटा दिया गया है अब उनके स्थान पर सौरभ जैन को महाप्रबंधक के रूप में भेजा गया है। अब इनके ऊपर दायित्व है कि वह प्रधानमंत्री ग्राम सड़क योजना के तहत बनाई जा रही सड़कों की गुणवत्ता पर ध्यान दें ताकि गुणवत्तापूर्ण निर्माण हो। टाइम पीरियड में चल रही सड़कों की मरम्मत हो। सतत रूप से नियंत्रण एवं निरीक्षण कर प्रधानमंत्री ग्राम सड़क की सड़कों का सुधार कार्य हो सके।









