
मुरादाबाद पहुंचे राजस्थान के राज्यपाल कलराज मिश्रने कहा कि महाकुंभ में जाने के लिए किसी का हिंदूहोना जरूरी नहीं है। उन्होंने कहा कि कुंभ में कोई भीजा सकता है, फिरा वो हिंदू हो या गैर हिंदू । बशतें उसकीसनातन में और धर्म में आस्था होनी चाहिए।
तमाम साधु सत इस बात की मांग कर रहे हैं किमहाकुंभ में आने वालों के आधार कार्ड चेक किए जाएंऔर मुस्लिमों की एंट्री महाकुंभ में पूरी तरह से बैन हो।इसके पीछे तर्क दिया जा रहा है कि जब हिंदू मक्का नहींजा सकते तो फिर मुस्लिमों को महाकुंभ में एंट्री क्यों दीजाए। ऐसे समय में राजस्थान के गर्वनर का ये बयानमहत्वपूर्ण माना जा रहा है।
गुरुवार को मुरादाबाद पहुंचे राजस्थान के राज्यपाल नेमीडिया के साथ बातचीत में यह प्रतिक्रिया दी। उनसेपूछा गया था कि महाकुंभ में मुस्लिमों की एंट्री बैन करनेकी मांगें उठ रही हैं।
इस पर कलराज मिश्र ने कहा, जो भी सनातन के प्रतिआस्था रखते हैं, धर्म के प्रति आस्था रखते हैं। ऐसे सभीलोग महाकुंभ में जा सकते हैं। चाहे हिंदू हों या गैरहिंदू ।
संभल दंगे की फाइल फिर से खोले जाने के सवाल परकलराज मेश्र ने कहा कि, ये देखना यूपी सरकार काकाम है। सरकार ने अगर ऐसा कोई निणर्णय लिया है तोवो इस मामले में आगे कोई कार्रवाई करेगी। मंदिरों केसर्व के सवाल पर राजस्थान के राज्यपाल ने कहा, जहांभी पुरातत्व विभाग को लगेगा कि सर्वे करना जरूरी है,वो सर्वे करेगा।




