
नागपुर-: शहर मे इन दिनों अवैध शराब और तेज ध्वनि उत्पन्न उत्पन्न करने वाले वाहनों के प्रति लगातार कार्यवाही की जा रही है। इसी कार्यवाही के अंतर्गत आज नागपुर शहर पुलिस केए द्वारा फिल्मी तरीके से शहर के सबसे व्यस्ततम रिजर्व बैंक चौक पर जब्त किये गए तेज ध्वनि वाले वाहनों के साइलेंसर पर रोड रोलर चलवाया गया। प्राप्त जानकारी अनुसार जब्त किये गए सभी साइलेंसर उन वाहनों के थे जिनसे ध्वनि प्रदूषण फैलाने के लिए चिन्हित करवाया गया था। इस कार्यवाही के दौरान पुलिस आयुक्त डॉ• रविन्द्र रविन्द्र कुमार सिंघल जी भी वहां मौजूद रहे। पुलिस आयुक्त ने नागरिकों से भी सड़क पर वाहनों से आवागमन करते समय मे यातायात नियमों का उचित पालन करने के निर्देश दिए। नागपुर पुलिस के द्वारा लगातार शहर मे अवैध शराब की बिक्री एवं भंडारण और तेज ध्वनि के साथ प्रदूषण फैलाने वाले वाहनों के खिलाफ कानूनी कार्रवाई की जा रही है।




