A2Z सभी खबर सभी जिले कीउत्तर प्रदेशकुशीनगर

अज्ञात हमलावारो ने शिव मंदिर पुजारी की, कि निर्मम हत्या

कुशीनगर। थाना बरवा पट्टी क्षेत्र अंतर्गत ग्राम सभा बांसगांव के टोला कपर धिका के कौवा खोर मंदिर मन्दिर के पुजारी की रात्रि लगभग 3.00 बजे अज्ञात हमलावारो ने धारदार हथियार से निर्मम हत्या कर दी। राम जानकी मंदिर मुख्य पुजारी फलाहारी बाबा पुत्र रामशरण दास उम्र लगभग 65 वर्ष को अज्ञात हमलावरों द्वारा  धारदार हथियार से निर्मम हत्या कर सड़क के किनारे फेंक दिया गया था। पुलिस जब  गस्त कर थाने जा रही थी । तभी उन्हे एक व्यक्ति सड़क पर खून से लथपथ पड़ा मिला । पुलिस उसे आनन फानन में सामुदायिक स्वास्थ्य केन्द्र दुदही ले गई । रात्रि ड्यूटी कर रहे डॉक्टर नितिन ने जांच करने के बाद उसे मृत घोषित कर दिया। उसके बाद पुलिस द्वारा मृतक के शव को कब्जे में लेकर बिना पंचनामा कराए पीएम की कार्रवाई में जुट गई। वही ग्रामीणों का आरोप है कि पुलिस हत्या की जानकारी आसपास के लोगों को दिए बिना ही शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया तथा पुलिस ने मन्दिर प्रांगण व आसपास बिखरे खून के धब्बों को पानी से धुलवा दिया जिससे स्थानीय पुलिस की कार्य प्रणाली पर तरह-तरह के सवाल उठ रहे हैं । स्थानीय लोगों ने मंदिर परिसर में विरोध प्रदर्शन करते हुए पुलिस की इस कार्य प्रणाली की निंदा की। घटना की जानकारी मिलते ही वही कांग्रेस पार्टी के पूर्व प्रदेश अध्यक्ष अजय कुमार लल्लू ने मौके पर पहुंचे पुलिस की कार्य प्रणाली पर सवाल उठाते हुए निंदा की तथा जल्द से जल्द आरोपियों के खिलाफ शीघ्र कार्रवाई करने की मांग की अगर हत्यारों की जल्द गिरफ्तारी नहीं होती है तो बड़ा आंदोलन करने की भी चेतावनी दी। जब वंदे भारत लाइव टीवी न्यूज के संबादाता ने जीरो ग्राउंड से जानकारी ली तो स्थानीय लोगों के द्वारा बताया गया की 25 वर्षो से इस मन्दिर के सेवा पुजारी द्वारा किया जा रहा था मन्दिर के नाम से ज्यादा जमीन है । पुजारी के प्रति गांव क्षेत्र के लोगो में एक आस्था थी । स्थानीय लोगों ने ये भी बताया कि बिहार के सेट बार्डर होने के नाते इसी रास्ते गैरकानूनी कार्य (तस्करी )भी किया जाता है । जिसका पुजारी के द्वारा हस्तछेप किया जाता था। इस संबंध में घटनास्थल पर पहुंचे कुशीनगर एसपी संतोष कुमार मिश्रा का कहना है कि पुलिस की अलग-अलग टीमें में बना दी गई है तथा उन्हें शीघ्र आरोपियों की गिरफ्तार कर दोषियों के विरुद्ध कठोर विधिक कार्रवाई करने की बात कही।

Show More
Back to top button
error: Content is protected !!