
रिपोर्टर:- देवेन्द्र सुथार
रोहट/ युवाओं के आदर्श सनातन धर्म के प्रहरी भारत को विश्वगुरु का खिताब दिलाने वाले स्वामी विवेकानंद की जयंती के अवसर पर रोहट में स्थित राजकीय औद्योगिक प्रशिक्षण संस्थान में
कार्यक्रम की शुरुआत स्वामी विवेकानंद की तस्वीर के समक्ष दीप प्रज्वलन एवं माल्यार्पण कर किया गया। प्रदर्शनी का उद्घाटन गजेन्द्र सिंह के किया गया प्रदर्शनी का अवलोकन करते हुए गजेन्द्र सिंह ने प्रशिक्षणार्थियों से संबंधित प्रदर्शनी के विषय में संवाद करते हुए गहनता से उसकी जानकारी भी प्राप्त की।
साथ ही, सभी प्रशिक्षणार्थियों का उत्साह भी बढ़ाया। बता दें कि राष्ट्रीय युवा सप्ताह के तहत आयोजित इस प्रदर्शनी में तकनीकी का बेहतरीन प्रयोग करते हुए एक से बढ़कर एक मॉडल प्रस्तुत किए गए हैं। जो कि वर्तमान भारत के विज्ञान एवं तकनीकी के क्षेत्र में बढ़ते हुए कदम को प्रदर्शित कर रहे हैं। इस अवसर पर संस्थान के अधिक्षक चिमना राम पटेल, समु अधिक्षक नविन दाबी, कनिष्ठ अनुदेशक कांता, विशाल शर्मा, धर्मेन्द्र सुथार, अंकित, धर्मा राम सहित प्रशिक्षणार्थी भी उपस्थित रहे।









