A2Z सभी खबर सभी जिले कीअन्य खबरेताज़ा खबरबिहार

कुल्हडिया टोल प्लाजा से लापता कर्मचारी का पांचवे दिन भी नहीं मिला सुराग

टोल प्लाजा से लापता कर्मचारी का पांचवे दिन भी नहीं मिला सुराग

कोईलवर। कुल्हड़िया टोल प्लाजा पर कार्यरत एचआर अकाउंटेंट शिवम कुमार के लापता होने के पांचवे दिन भी कोई सुराग नहीं मिला ।इस संबंध में बात करते हुए टोल प्लाजा के मैनेजर सुधीर सांगवान ने बताया कि कुल्हड़िया टोल प्लाजा पर कार्यरत एचआर अकाउंटेंट शिवम कुमार दिनांक 8 – 1- 2025 को कुल्हड़िया टोल प्लाजा पर से दिन के 1:00 बजे यह कहकर पटना के लिए गए थे कि मेरी मां का तबीयत खराब है मैं शाम तक वापस लौट आऊंगा। लेकिन जब उस दिन देर रात तक वापस नहीं लौटे तो उनके पिता से फोन करके बताया गया तो उन्होंने कहा कि वह घर पर नहीं आया है । इस बीच उनका मोबाइल फोन लगातार स्विच ऑफ मिल रहा है । उनके परिजनों ने बताया कि सभी जान पहचान एवं रिश्तेदारी में फोन करके पता कर लिया गया कहीं पता नहीं चल रहा है । थक हार कर मेरे द्वारा कोईलवर थाने में दिनांक 11 . 01 . 25 को रिपोर्ट दर्ज करवाया गया है । आगे उन्होंने बताया कि पुलिस ने बताया कि उनके मोबाइल का अंतिम लोकेशन सोनपुर में मिला है । उन्होंने बताया कि उनका किसी से कोई दुश्मनी नहीं है।

Back to top button
error: Content is protected !!