
आवास योजना में पात्र लाभुकों के नाम जोड़ने हेतु बीडीओ ने की बैठक, दिए आवश्यक दिशा निर्देश

कोईलवर। प्रखंड के सभी 17 पंचायत में आवास योजना में नए पात्र लाभुकों के नाम जोड़ने हेतु आवश्यक दिशा निर्देश प्रदान करने के लिए प्रखंड विकास पदाधिकारी वीर बहादुर पाठक ने आवास सहायकों एवं पीआरएस के साथ बैठक की। इस दौरान उन्होंने सभी संबंधित आवास सहायक को एवं पंचायत रोजगार सेवकों को निर्देश दिया कि आवास (2.0 ) का सर्वेक्षण तय समय सीमा के अंदर पूरा करना है। उन्होंने कहा कि एक बात का ख्याल सभी लोगों को रखना होगा कि किसी भी पात्र लाभुक का नाम छूटने न पाए। वही प्रधानमंत्री आवास योजना में जिन लाभुकों को प्रथम किस्त की राशि प्रदान कर दी गई है उन्हें दूसरे किस्त की राशि तीन दिनों के अंदर जारी करने का निर्देश दिया गया। वही निर्धारित टारगेट के अंदर जितने आवास निर्माण का कोईलवर प्रखंड में चल रहा है उसे समय सीमा के अंदर पूर्ण कराने का निर्देश भी सभी आवास सहायकों को दिया गया । विदित हो कि कोईलवर में कुल 17 पंचायत है जिनमे नए पत्र लाभुकों का आवास योजना में नाम जोड़ने हेतु खनगांव ,मथुरापुर, दौलतपुर ,जलपुरा ,जोगता, धनडीहा में आवास योजना में नाम जोड़ने का कार्य पंचायत रोजगार सेवकों को सौंपा गया है बाकी के पंचायत में आवास सहायक पात्र लाभुकों का नाम जोड़ने का काम कर रहे हैं।





