A2Z सभी खबर सभी जिले कीताज़ा खबरहरदोई

प्रत्येक सोमवार को होता है भव्य सौम्य श्रृंगार

300 से अधिक वर्ष पुराना है हरदोई का यह मंदिर

जी हाँ यह खबर है उत्तर प्रदेश के हरदोई जनपद के नगर पंचायत, पाली के प्राचीन मंदिर बाबा भूतनाथ मंदिर की जो पाली नगर के 300 वर्ष से अधिक पुराने इतिहास से जुड़ा हुआ है। आसपास के बुजुर्गों के कथन के अनुसार इस मंदिर का इतिहास पाली नगरी के बसाए जाने से पूर्व का है। बताते हैं कि इस मंदिर के कुछ तथ्य अंग्रेजों के बंदोबस्त में मिलते हैं। फिर इस मंदिर का जीर्णोद्धार नगर के मूल निवासी तत्कालीन कांग्रेस के ऊर्जा मंत्री जी के द्वारा करवाया गया। इसके पश्चात इस मंदिर पर नगर पंचायत द्वारा और भक्तों द्वारा कुछ निर्माण कार्य कराया गया। मंदिर पर सुबह शाम इस मंदिर पर भक्तों की भीड़ जुटती है। सोमवार को सौम्य दर्शन हेतु शाम 5 से 8 बजे तक भक्तों की लाइन लगती है। वहीं वर्ष भर विभिन्न भक्ति से सराबोर आयोजन जैसे प्रत्येक मंगलवार को श्रीसुंदरकांड पाठ, श्रीरामचरित मानस पाठ, भागवत कथा, जन्माष्टमी, शिवरात्रि आदि कार्यक्रम भक्तों द्वारा आयोजित होते हैं। श्रावण माह में यहां से आसपास व नगर के सैकड़ों भक्तों द्वारा पास ही के पांचालघाट गंगा तट से पैदल जल लेकर कांवड़ चढ़ाई जाती है। यह मंदिर नगर के बीचोबीच मुख्य मार्ग से लगभग 300 मीटर अंदर बस्ती में स्थित है।Polish 20250114 083143308 1
Check Also
Close
Back to top button
error: Content is protected !!