A2Z सभी खबर सभी जिले कीअन्य खबरेमध्यप्रदेशसागर

मौज मस्ती के साथ सुख समृद्धि की मनौती और वीरता का प्रतीक है लोहड़ी का पर्व

सागर। वंदे भारत लाइव टीवी न्यूज संवाददाता सुशील द्विवेदी। पंजाबी संस्कृति में प्रत्येक साल मकर संक्रांति की एक दिन पहले मनाया जाने वाला लोहड़ी का त्यौहार पंजाबी समुदाय के लोगों के लिए बहुत महत्व रखता है। यह त्योहार रबी की फसल की कटाई और सर्दियों के दिनों के अंत का प्रतीक है। लोहड़ी के दिन सूर्य देव और अग्निदेव की पूजा की जाती है। इसके अलावा अच्छी फसल की कामना के लिए लोहड़ी की पूजा की जाती है। लोहड़ी किसानों की मेहनत, एकता और खुशहाली का भी प्रतीक है। इसे पंजाब समेत उत्तर भारत के कई राज्यों में बेहद धूमधाम से मनाया जाता है। इस दिन अच्छी फसल के लिए ईश्वर का आभार व्यक्त करने के लिए लोहड़ी की आग में मूंगफली, गुड़ की मिठाई जैसे गजक और रेवड़ी, तिल और पॉपकॉर्न सहित कई तरह की सामग्री चढ़ाई जाती हैं जिन्हें चरखा चढ़ाना कहा जाता है।लोहड़ी की अग्नि को बुरी नजर से बचाने का प्रतीक भी माना जाता है। लोग अग्नि के चारों ओर परिक्रमा लगाते हैं और अपनी मनोकामनाएं मांगते हैं। लोहड़ी के दिन लोग एक दूसरे की सुख-समृद्धि की कामना करते हैं। पंजाबी संस्कृति के जिन परिवारों में नई बहू या नवजात शिशु की पहली लोहड़ी होती है उन परिवारों में विशेष धूमधाम से यह त्यौहार मनाया जाता है। जिसमें नाते रिश्तेदार बढ़-चढ़कर भाग लेते हैं और नई बहू या नवजात शिशु को सुखी और लंबे जीवन के लिए भेंट के साथ अपनी शुभकामनाएं और आशीर्वाद देते हैं लोहड़ी की लोककथा मुगल सम्राट अकबर के शासनकाल के दौरान एक जमींदार दुल्ला भट्टी की वीरता की कहानी से जुड़ी हुई है। इस काल में मध्य- पूर्व के गुलाम बाजार में बेची जाने वाली पंजाब की लड़कियों को बचाने में दुल्ला भट्टी की बहादुरी को कई लोहड़ी गीतों में याद किया जाता है। और लोहड़ी को दुल्ला भट्टी की कहानी से जोड़ा जाता है। दुल्ला भट्टी मुगलों के समय में एक बहादुर योद्धा था और जिसने मुगलों के बढ़ते जुल्म के खिलाफ कदम उठाया। उसे ‘पंजाब के नायक’ की उपाधि से सम्मानित किया गया था। उस समय संदल बार जगह पर लड़कियों को गुलामी के लिए बलपूर्वक अमीर लोगों को बेचा जाता था। इस दौरान गांव के ब्राह्मण परिवार की दो लड़कियों सुंदरी तथा मुंदरी की सगाई कहीं और तय हुई थी लेकिन मुगल शासक के डर से उनके भावी ससुराल वाले इस शादी के लिए तैयार नहीं थे। लेकिन दुल्ला भट्टी ने एक योजना के तहत लड़कियों को न केवल मुगलों के भय से मुक्त करवाया बल्कि ब्राह्मण की मदद कर मुसीबत की इस घडी में लड़के वालों को मनाकर एक जंगल में आग जलाकर सुंदरी और मुंदरी की शादी हिन्दू लड़कों से करवाई और खुद ही उन दोनों का कन्यादान भी किया और शगुन स्वरूप उनको शकर दी थी। इस तरह उनकी शादी की सभी व्यवस्थाएं दूल्ले ने करवाईं।लोहड़ी के सभी गीत दुल्ला भट्टी से ही जुड़े हुए हैं तथा यह कहा जा सकता हैं कि लोहड़ी के गीतों का केंद्र बिंदु दुल्ला भट्टी को ही बनाया जाता है।तब से लोकनायक दुल्ला भट्टी की अमरता से जुड़ी यह कहानी पंजाब के लोकप्रिय पर्व लोहड़ी को जलते अलाव के साथ-साथ इसे बयां करने से नहीं भूलते हैं। लोहड़ी का यह पर्व उत्तर भारत, खासतौर पर पंजाब में लोहड़ी का त्योहार, जो मकर संक्रांति की पूर्व संध्या का बेहतरीन उत्सव है, जिसे बड़े ही धूमधाम से मनाए जाने की परंपरा है तथा यह परंपरा आज भी पंजाबी संस्कृति के लोगों में लोकप्रिय है। पंजाबी संस्कृति के लोग इस त्यौहार को अपने परिवार के साथ घरों के बाहर तथा सामूहिक रूप से इकट्ठे होकर भी लकड़ियां जलाकर मानते हैं।Screenshot 20250114 094332 Facebook

Screenshot 20250114 094320 Facebook

Screenshot 20250114 094319 Facebook

Screenshot 20250114 094310 Facebook

Back to top button
error: Content is protected !!