
रिपोर्ट:- देवेन्द्र सुथार
रोहट थाने के ASI रीडमल ने बताया- जोधपुर के जिले के सिणगारी (शेरगढ़) निवासी डूंगरसिंह(35) पुत्र भंवर सिंह नायरा डिपो से डीजल का टैंकर लेकर निकला था। जो सिणगारी रेलवे फाटक के पास मंगलवार रात को रोक दिया। टैंकर होटल के पास ही खड़ा किया।
बुधवार सुबह करीब 10:30 बजे टैंकर के पास देखा गया। उसके बाद उसने सड़क से करीब 450 मीटर दूर एक सूखे पेड़ पर तौलिए से फंदा बनाया और लटक कर आत्म हत्या कर लिया। लोगों की नजर पड़ी तो रोहट पुलिस को सूचना दी। पुलिस ने मृतक की बॉडी रोहट हॉस्पिटल की मॉर्च्युरी में रखवाई और उसके परिजनों को हादसे की सूचना दी। पुलिस ने सुसाइड के कारणों को लेकर जांच में जुट गई है।



