A2Z सभी खबर सभी जिले की

नेताजी की जयंती पर स्कूलों में निकली प्रभात फेरीः

इटवा में सुभाष चंद्र बोस को किया याद, छात्राओं और शिक्षकों ने दी श्रद्धांजलि

इटवा में नेताजी सुभाष चंद्र बोस की जयंती पर बृहस्पतिवार को विभिन्न स्कूलों में भव्य कार्यक्रमों का आयोजन किया गया। यशोदा देवी पाण्डेय कन्या इंटर कालेज में छात्राओं ने प्रभातफेरी निकालकर कार्यक्रम की शुरुआत की। शिक्षकों और छात्राओं ने नेताजी के चित्र पर पुष्प अर्पित कर उन्हें श्रद्धांजलि दी।IMG 20250124 002027

भारत की स्वतंत्रता में योगदान

कार्यक्रम में प्रधानाचार्या रंजना मिश्रा ने नेताजी के जीवन और योगदान पर प्रकाश डाला। उन्होंने कहा कि सुभाष चंद्र बोस एक सच्चे और समर्पित देशभक्त थे, जिनकी वीरता और साहस की गाथा हमेशा अमर रहेगी। भारत की स्वतंत्रता में उनका योगदान अतुलनीय है।

 

लोगों ने भी कार्यक्रम में लिया भाग।

इसी क्रम में कंपोजिट विद्यालय पचपेड़वा में भी विशेष कार्यक्रम का आयोजन किया गया। कार्यक्रम में प्रधानाध्यापक बसंतु के नेतृत्व में शिक्षकों और छात्रों ने नेताजी के आदर्शों और जीवन मूल्यों पर चर्चा की। दोनों विद्यालयों में आयोजित कार्यक्रमों में बड़ी संख्या में शिक्षक-शिक्षिकाएं और छात्र-छात्राएं उपस्थित रहे। राम अवतार, राकेश पाण्डेय, कृष्णकुमार मिश्रा, मंजू श्रीवास्तव, काजल गुप्ता, नेहा पाण्डेय सहित अन्य गणमान्य लोगों ने भी कार्यक्रम में भाग लिया।।

Back to top button
error: Content is protected !!