
थाना अदलहाट पुलिस द्वारा 90 लीटर अवैध/अपमिश्रित कच्ची देशी शराब के साथ 06 अभियुक्त/अभियुक्ता गिरफ्तार,
03Kg यूरिया एवं शराब बनाने में प्रयुक्त भट्टी सहित अन्य उपकरण व सामग्री बरामद
वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक मीरजापुर ‘सोमेन बर्मा द्वारा अपराध की रोकथाम एवं अपराधियो के विरूद्ध चलाये जा रहे अभियान तथा मादक पदार्थों की तस्करी व बिक्री, अवैध/अपमिश्रित शराब का निर्माण/बिक्री करने वालो के विरूद्ध कड़ी कार्यवाही करने हेतु जनपद के समस्त थाना प्रभारी निरीक्षक / थानाध्यक्षगण को निर्देश दिये गये है। उक्त निर्देश के अनुक्रम में अपर पुलिस अधीक्षक ऑपरेशन व क्षेत्राधिकारी चुनार के नेतृत्व में थाना अदलहाट पुलिस बल द्वारा बड़ी कार्यवाही की गई है। आज दिनांक: 24.01.2025 को थाना अदलहाट पुलिस टीम द्वारा प्राप्त मुखबिर की सूचना के आधार पर थाना अदलहाट क्षेत्रान्तर्गत ग्राम कोल्हुआ व परसिया में स्थित ईट भट्ठा पर दबिश देकर 06 अभियुक्त/अभियुक्ता को गिरफ्तार किया गया। जिनके पास से प्लास्टिक की पिपिया में रखी कुल 90 लीटर अवैध/अपमिश्रित कच्ची देशी शराब, शराब को तीक्ष्ण बनाने में प्रयुक्त 03 किग्रा यूरिया एवं शराब बनाने में प्रयुक्त भट्टी सहित अन्य उपकरण व सामग्री बरामद किया गया। उक्त गिरफ्तारी व बरामदगी के सम्बन्ध में थाना अदलहाट पर मु0अ0सं0-22/2025, 23/2025, 24/2025 समस्त अन्तर्गत धारा 60 (A) आबकारी अधिनियम व 274 बीएनएस में अभियोग पंजीकृत कर नियमानुसार अग्रिम विधिक कार्यवाही करते हुए गिरफ्तार उपरोक्त अभियुक्त/अभियुक्ता को मा० न्यायालय/जेल भेजा गया।
नाम पता गिरफ्तार अभियुक्त/अभियुक्ता –
1. फुलेश्वर उराव पुत्र सोमा उराव निवासी बहदुरा थाना घाघरा, झारखण्ड।
2. नकेश उराव पुत्र भिखवा उराव निवासी चेनहा थाना सेनहा, झारखण्ड ।
3. सूरजनाथ पुत्र विरसू निवासी सुपवन थाना भरनो जनपद गुमला, झारखण्ड।
4. प्रमोद राम पुत्र विफर्ड निवासी रोनिहा थाना कुडूर थाना लोहरदगा, झारखण्ड ।
5. सुनीता पत्नी सुनील निवासिनी गम्हरिया थाना गुमला, झारखण्ड।
6. मगरी पत्नी बुधुवा निवासिनी लोहरदगा थाना लोहरदगा रांची, झारखण्ड ।
विवरण बरामदगी –
प्लास्टिक की 06 अदद पिपिया में रखी 15-15 लीटर, कुल 90 लीटर अवैध अपमिश्रित कच्ची देशी शराब, 03Kg यूरिया एवं शराब बनाने में प्रयुक्त भट्टी सहित अन्य उपकरण व सामग्री।
पंजीकृत अभियोग –
1.मु0अ0सं0-22/2025 धारा 60 (A) आबकारी अधिनियम व 274 बीएनएस थाना अदलहाट जनपद मीरजापुर।
2.मु0अ0सं0-23/2025 धारा 60 (A) आबकारी अधिनियम व 274 बीएनएस थाना अदलहाट जनपद मीरजापुर।
3. मु0अ0सं0-24/2025 धारा 60 (A) आबकारी अधिनियम व 274 बीएनएस थाना अदलहाट जनपद मीरजापुर।
गिरफ्तारी व बरामदगी करने वाली पुलिस टीम –
उप-निरीक्षक अभयनारायण सिंह, योगेन्द्र प्रताप सिंह व कमला प्रसाद शर्मा थाना अदलहाट जनपद मीरजापुर।
मुख्य आरक्षी जसवन्त सिंह, दारा सिंह, विनय कुमार सिंह, रामप्यारे सरोज व गौरव प्रताप सिंह।आरक्षी अजय सिंह व महिला आरक्षी सविता चौरसिया।




