A2Z सभी खबर सभी जिले कीअन्य खबरेताज़ा खबर

लखनऊ में हुए सड़क हादसे में बाल-बाल बचे मशहूर कव्वाल आरिफ खान

सैदपुर। कस्बा सैदपुर के रहने वाले मशहूर कव्वाल आरिफ खान बृहस्पतिवार को लखनऊ में हुए एक सड़क हादसे में बाल-बाल बच गए। हालांकि उनकी कार में बैठे मुजफ्फरनगर के तबला वादक की मौत हो गई। जबकि पांच लोग घायल हो गए। हादसे की जानकारी मिलते ही सैदपुर से परिवार के लोग मौके के लिए रवाना हो गए।

IMG 20250126 134445
Oplus_131072

सैदपुर निवासी कव्वाल आरिफ खान बिहार के पूर्णिया से कव्वाली का कार्यक्रम करके घर वापस रहे थे। बता दें कि आरिफ खान व उनके भाई तस्लीम ने राजा हिंदुस्तानी फिल्म समेत कई फिल्मों में कव्वाली गाई है। बृहस्पतिवार की रात उनकी कार जैसे ही लखनऊ के बीडी थाना क्षेत्र के बाइपास पर किसान पथ पर पहुंची कि एक ट्रक ने आगे चल रही मारुति वैन को टक्कर मारने के बाद उनकी कार को रौंद दिया। हादसा इतना भयानक था कि वैन के परखच्चे उड़ गए और उसमें सवार तीन लोगों की मौत हो गई। वहीं कव्वाल की कार खंती में जा गिरी। जिसमें 55 वर्षीय तबला वादक शहज़ाद निवासी मुजफ्फरनगर की मौके पर ही मौत हो गई। जबकि उनकी टीम के सदस्य राजा, शकील अहमद, तस्लीम खान , इंतजार , आरिफ खान घायल हो गए। गनीमत रही समय पर एयर बैग खुलने से कव्वाल आरिफ खान बच गए।

[yop_poll id="10"]
Show More

mohd Mohsin

Jurnalist,(Editor)आगरा ,उत्तर प्रदेश
Back to top button
error: Content is protected !!