A2Z सभी खबर सभी जिले कीताज़ा खबरमध्यप्रदेश

बांगरदा क्षेत्र में परंपरागत धूमधाम से मनाया गया गणतंत्र दिवस

भारत माता मंदिर प्रांगण में राष्ट्रीय ध्वज फहराया

IMG 20250126 082635 045
भारत माता मंदिर प्रांगण में आयोजित गणतंत्र दिवस समारोह
IMG 20250126 081533 200
0-0x0-0-0#
IMG 20250126 081529 254
0-0x0-0-0#

बांगरदा(खरगोन)ग्राम बांगरदा क्षेत्र में गणतंत्र दिवस परंपरागत धूमधाम से मनाया गया।
ग्राम पंचायत भवन प्रांगण में उपसरपंच सुरेश मालाकार ने समस्त पंचों के साथ पंचायत सचिव रामेश्वर इंगला, सहायक सचिव छोटे सिंह पवार, रोजगार सहायक धर्मेंद्र मलगाया की उपस्थिति में राष्ट्रीय ध्वज फहराया।
स्थानीय शासकीय उच्चतर माध्यमिक विद्यालय बांगरदा के प्रांगण में आयोजित समारोह में सरपंच श्रीमती उर्मिला मालाकार में राष्ट्रीय ध्वज फहराया। इस अवसर पर आयोजित समारोह में संकुल प्रभारी एवं प्राचार्य के के डोंगरे ने अवगत कराया की 26 जनवरी को हमारे गणतंत्र का संविधान लागू हुआ था। संविधान में हमें मौलिक अधिकार प्रदान किए गए हैं। परंतु इसमें नागरिक कर्तव्यों का भी उल्लेख है। सभी छात्र-छात्राएं अपने मौलिक अधिकारों के साथ अपने कर्तव्यों का भी अध्ययन करें। आपने कहा कि शिक्षक का दायित्व है शिक्षा देना, परंतु छात्र का भी कर्तव्य है की शिक्षा को ग्रहण करना। इस अवसर पर छात्र-छात्राओं द्वारा रंगारंग संस्कृतिक, शिक्षाप्रद कार्यक्रमों का प्रस्तुतीकरण किया।
भारत माता मंदिर प्रांगण में ग्राम पंचायत बांगरदा के वरिष्ठ पंच गप्पू लाल मालवीय ने राष्ट्रीय ध्वज फहराया। इसके पूर्व सरपंच श्रीमती उर्मिला मालाकार, संकुल प्रभारी एवं प्राचार्य के के डोंगरे, समस्त छात्र-छात्राओं, शिक्षक शिक्षिकाओं, समस्त विभागीय कर्मचारीयो द्वारा भारत माता मंदिर में अपने श्रद्धा सुमन अर्पित कर परंपरागत पूजन कर दीप प्रज्वलित किया। जन शिक्षक जगदीश शाह द्वारा भारत माता मंदिर प्रांगण में कार्यक्रम का संचालन किया गया। इस कार्यक्रम में समस्त विभागीय कर्मचारियों के साथ छात्र-छात्राओं एवं ग्रामीणों ने भाग लिया।
:- रामेश्वर फुलकर पत्रकार बांगरदा

Back to top button
error: Content is protected !!