A2Z सभी खबर सभी जिले की

कृष्णा इंटरप्राइजेज की तरफ से महा कुंभ में आए हुए श्रद्धालुओं के लिए भंडारे का किया गया आयोजन

IMG 20250128 WA0263*कौशाम्बी * विकास खण्ड सिराथू के गुलामीपुर राष्ट्रीय राजमार्ग NH 2 पर श्री रुपेश त्रिपाठी जी के द्वारा कृष्णा इंटरप्राइजेज की टीम कैंप लगा कर महाकुंभ में आए हुए श्रद्धालुओं की कर रहे हैं सेवा प्रयागराज :धर्म और आस्था का सबसे बड़ा समागम महाकुंभ 2025 प्रयागराज में 13 जनवरी से शुरू हो गया है. जिसमे देश और दुनिया के कोने-कोने से इस बार महाकुंभ में लगभग 40 से 45 करोड़ श्रद्धालु संगम तट पर आस्था की डुबकी लगाने के लिए आना शुरू हो गए हैं. धार्मिक मान्यताओं के अनुसार, महाकुंभ में स्नान के साथ ही अन्न दान का भी विशेष महत्व है. जानकारी के मुताबिक बता दें कि रुपेश त्रिपाठी जी के द्वारा कृष्णा इंटरप्राइजेज की टीम लगातार 45 दिनों के लिए भंडारा और श्रद्धालुओं के विश्राम के लिए कैंप के अंदर ही रजाई गद्दे का इंतजाम किया गया है जिसमें रास्ते से गुजरने वाले श्रद्धालु nh2 गुलामीपुर मे रुक करके आराम करते हैं भोजन ग्रहण करते हैं फिर उसके बाद अपनी यात्रा को आगे बढ़ते हैं, जिसमें समस्त श्रद्धालुओं को निशुल्क भोजन की व्यवस्था की गई है और साथी, साथ ठहरने की भी व्यवस्था की गई है श्री रुपेश त्रिपाठी जी का कहना है कि हमने इस आयोजन को अपने पिताजी श्री राम नरेश त्रिपाठी जी के कहने पर कैंप में भंडारे और विश्राम एवं रास्ते से गुजरने वाले श्रद्धालुओं की किसी भी प्रकार की समस्या को दूर करने के लिए हर संभव मदद की जा रही है अगर किसी की गाड़ी खराब हो जाती है तो उसको भी ठीक कराने का काम किया जा रहा है कृष्णा इंटरप्राइजेज के कोसा अध्यक्ष श्री देवेश त्रिपाठी जी, श्री बच्चा सेंघर जी , अजय तिवारी, अजीत पाल,सौरभ यादव,हरिओम, राजेश विश्वकर्मा, इत्यादि श्रद्धालुओं की सेवा करने के लिए कार्यरत हैं

[yop_poll id="10"]
Show More
Back to top button
error: Content is protected !!