
*प्रधानमंत्री ने लगाई संगम में आस्था की डुबकी, मां गंगा की पूजा-अर्चना कर लिया आशीर्वाद*
वन्दे भारत ! विनीत सिन्हा
पीएम नरेंद्र मोदी सुबह 10:30 बजे महाकुंभ मेले में पहुंचे। उन्होंने संगम में डुबकी लगाई। उन्होंने भगवा रंग के वस्त्र पहन हुए थे और हाथ में रूद्राक्ष की माला थी। पीएम ने मंत्रोच्चार के साथ मां गंगा की पूजा-अर्चना की।मोदी के संगम स्नान के दौरान सीएम योगी भी उनके साथ रहे। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी बुधवार को प्रयागराज के महाकुंभ मेले में स्नान के बाद ट्वीट करके खुशी जताई। उन्होंने एक्स पर लिखा, “प्रयागराज महाकुंभ में आज पवित्र संगम में स्नान के बाद पूजा-अर्चना का परम सौभाग्य मिला। मां गंगा का आशीर्वाद पाकर मन को असीम शांति और संतोष मिला है। उनसे समस्त देशवासियों की सुख-समृद्धि, आरोग्य और कल्याण की कामना की। हर-हर गंगे!”
*पीएम नरेंद्र मोदी कैसे पहुंचे संगम*
प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी सुबह प्रयागराज एयरपोर्ट पहुंचे, जहां से वह ‘एमआई 17’ हेलीकॉप्टर में सवार होकर DPS हेलीपैड उतरे। यहां पर मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने उनका स्वागत और अभिनंदन किया। यहां से प्रधानमंत्री अरैल घाट पहुंचे, जहां से विशेष नाव पर सवार होकर उन्होंने त्रिवेणी संगम का रुख किया।” नाव से भ्रमण के दौरान प्रधानमंत्री ने त्रिवेणी संगम में मौजूद श्रद्धालुओं का भी अभिवादन स्वीकार किया। महाकुंभ 2025 का शुभारंभ पौष पूर्णिमा के अवसर पर 13 जनवरी को हुआ था और यह 26 फरवरी, महाशिवरात्रि तक चलेगा। इसे विश्व का सबसे बड़ा आध्यात्मिक और सांस्कृतिक आयोजन माना जाता है। अब तक 38 करोड़ से अधिक श्रद्धालु महाकुंभ स्नान कर चुके हैं।






[yop_poll id="10"]












