
शाहगंज जौनपुर।दिल्ली विधानसभा चुनाव में भारतीय जनता पार्टी की जीत से पार्टी कार्यकर्ता बेहद उत्साहित हैं। शाहगंज में कार्यकर्ताओं ने दिल्ली की जीत का जश्न मनाया । जेसीज चौक स्थित रेलवे परिसर मंदिर पर कार्यकर्ताओं ने आतिशबाजी की और एक दूसरे को मिठाई भी खिलाई ।
वरिष्ठ किसान नेता विजय गुप्ता के नेतृत्व में भारतीय जनता पार्टी के दर्जनों पदाधिकारी और कार्यकर्ता जेसीज चौक पर इकट्ठा हुए और जमकर आतिशबाजी की । कार्यकर्ताओं ने पार्टी और पीएम मोदी से जुड़े नारे भी लगाए । सोशल मीडिया प्रभारी चंदन कुमार जायसवाल ने कहा कि दिल्ली की जनता का आशीर्वाद मिलने के बाद अब पार्टी और भी जोशोखरोश के साथ आगे बढ़ेगी ।
वरिष्ठ किसान नेता भाजपा विजय गुप्ता ने कहा कि भाजपा ने ऐतिहासिक जीत दिलाई । उन्होंने कहा कि पार्टी कार्यकर्ताओं को आत्मविश्वास इससे बहुत मजबूत होगा ।
इस मौके पर दिव्यांशु मोदनवाल, सर्वेश मिश्रा, सिकंदर अग्रहरि, मिथिलेश नाग, वरिष्ठ नेता विक्रम सिंह, श्री प्रकाश वर्मा ,शैलेश नाग, शाहगंज स्वायर क्लब सहित काफी संख्या में लोग मौजूद रहे ।





