A2Z सभी खबर सभी जिले की

कुएं में गिरे नर तेंदुआ का हुआ सफल रेस्क्यू, जंगल में छोड़ा

कुएं में गिरे नर तेंदुआ का हुआ सफल रेस्क्यू, जंगल में छोड़ा

कुएं में गिरे नर तेंदुआ का हुआ सफल रेस्क्यू, जंगल में छोड़ा

पन्ना,10 फरवरी 25। मध्य प्रदेश के पन्ना टाइगर रिज़र्व से लगे ग्राम मंडला में आज एक नर तेंदुआ खेत के कुएं में गिर गया। कुएं में तेंदुआ के गिरने की सूचना प्राप्त होते ही तत्काल क्षेत्र संचालक अंजना सुचिता तिर्की, उपसंचालक एवं वन्य प्राणी स्वास्थ्य अधिकारी रेस्क्यू दल के साथ मौके पहुंचे। मंडला वन परिक्षेत्र के कक्ष क्रमांक 228 की बाह्य सीमा में स्थित संतोष प्रजापति के खेत में बिना मुंडेर का गहरा कुंआ है जिसके ऊपरी हिस्से में झाड़ियां भी उगी हुई हैं। शिकार का पीछा करते हुए वयस्क नर तेंदुआ कुएं में गिर गया।
वन अधिकारीयों ने मौके पर पहुंचकर स्थिति का जायजा लिया। कुएं के आसपास बड़ी संख्या में ग्रामीण इकट्ठे हो गए थे, जिन्हे वहां से हटाकर रेस्क्यू दल द्वारा तेंदुए को कुएं से बाहर निकालने की प्रक्रिया शुरू की गई। क्षेत्र संचालक ने जानकारी देते हुए बताया कि कुएं में तैरते हुए बुरी तरह से थक चुके तेंदुए को सहारा देने के लिए सबसे पहले कुएं में एक चारपाई रस्सियों से बांधकर नीचे डाली गई। थक चूका तेंदुआ तुरंत चारपाई में चढ़ गया। थोड़ी देर बाद एक जाल कुएं में डालकर तेंदुए को उसमें कैद कर ऊपर खींचकर पिंजड़े में बंद कर लिया गया।
सफलता पूर्वक रेस्क्यू किये गए इस तेंदुए को रेस्क्यू वाहन की सहायता से पन्ना टाइगर रिज़र्व के कोर क्षेत्र में ले जाया गया। लगभग 4-5 वर्षीय वयस्क नर तेंदुए को बुधरौंड के जंगल में स्वच्छंद विचरण के लिए छोड़ दिया गया है। मालूम हो कि पन्ना टाइगर रिज़र्व सहित यहाँ आसपास के जंगलों में भी तेंदुओं की तादाद बढ़ी है। यही वजह है कि वनराज के साथ-साथ जंगल का राजकुमार कहा जाने वाला तेंदुआ सड़क मार्गों व आबादी क्षेत्र के आसपास अक्सर नजर आते हैं।FB IMG 1739200721934 FB IMG 1739200719832

[yop_poll id="10"]
Show More
Back to top button
error: Content is protected !!