A2Z सभी खबर सभी जिले कीअन्य खबरेउत्तर प्रदेशकुशीनगर

जल बचाए संरक्षित करे के तत्वधान में महिलाओं द्वारा निकाली गई कलश यात्रा

कुशीनगर। विकास खण्ड विशुनपुरा के  पकड़ियार में गांव की महिलाओं द्वार कलश यात्रा निकाली गई तथा भव्य कार्यक्रम का आयोजन कर कृषक बंधुओं को कैसे जल बचाएं/संरक्षित करें तथा जल का सदुपयोग करने हेतु जागरूक किया गया। उक्त स्थल पर बड़े आकार के नव निर्मित जल संरक्षण केंद्र/तालाब का लोकार्पण ग्राम प्रधान एवं अधिकारियों द्वारा किया गया, एवं तालाब के चारों तरफ वृक्षारोपण एवं श्रमदान किया गया। कृषि विभाग के वैज्ञानिको द्वारा बताया गया कि जनपद में 03 वर्ष पूर्व सेटेलाइट के माध्यम से 55 ग्रामों में अधिक जल जमाव देखा गया जो विशुनपुरा और नेबुआ नौरंगिया विकास खण्ड के है, इसी लिए ये कार्यक्रम इन्हीं ग्रामों में किया गया ताकि आम जन को जागरूक किया जा सके। प्रधानमंत्री कृषि सिंचाई योजना, अन्य कृषि से संबंधित योजनाओं की जानकारी भी दी गई।

इस अवसर पर डीसी मनरेगा राकेश द्वारा जल संचयन की आवश्यकता, भविष्य में इसकी उपयोगिता/महत्व पर प्रकाश डालते हुए सभी कृषक बंधुओं एवं माताओं बहनों को प्रेरित करते हुए भविष्य के लिए आगाह भी किया गया।
आयोजित गोष्ठी में वैज्ञानिकों द्वारा साउथ अफ्रीका कैप्टाउन की स्थिति को बताई गई, इसी क्रम में भारत के कई प्रदेशों में जल स्तर नीचे जाने से हैंड पाइप में पानी आना बंद हो गया। पानी संरक्षित करें, वर्षा जल का संचयन करें, खेत की मेड बंदी कर जल संरक्षित करें तथा वृक्ष भी लगाएं। तालाब निर्माण का मुख्य उद्देश्य यही होता है कि जल का संचयन हो।
इस अवसर पर उप कृषि निदेशक आशीष कुमार, डीसी मनरेगा राकेश, जिला कृषि अधिकारी डा.मेनका, खंड विकास अधिकारी सुशील कुमार, ग्राम प्रधान धर्मेंद्र कुमार, भूमि संरक्षण अधिकारी सुदीप वर्मा, भूमि संरक्षण निरीक्षक प्रभुनाथ शरण मिश्र सहित अन्य संबंधित विभाग के अधिकारी,कर्मचारी आदि उपस्थित रहे।

[yop_poll id="10"]
Show More
Back to top button
error: Content is protected !!