
बस्ती जिले में लेडी सिंघम डॉक्टर शालिनी सिंह ने टूटे हुए तीन परिवार को फिर से किया एक, प्रभारी निरीक्षक महिला थाना द्वारा 03 शादी शुदा जोड़ों के मध्य मनमुटाव को दूर कराकर एक साथ रहने हेतु राजी कर हंसी खुशी विदा किया गया,
आज दिनांक 13.02.2025 को प्रभारी निरीक्षक डा0 शालिनी सिंह महिला थाना बस्ती द्वारा पति-पत्नी के 03 जोड़ो को उनके बीच विभिन्न कारणों से मतभेदों को दूर कर मिलाया गया। विदित हो किनिवासिनी बर्दहिया बाजार थाना कोतवाली जनपद संतकबीर नगर, निवासिनी पटखौली राजा थाना कप्तानगंज जनपद बस्ती, निवासिनी मैनहिया थाना नगर जनपद बस्ती के बीच पारिवारिक मनमुटाव विभिन्न कारणों से चल रहा था, जिसके चलते इनके आपसी रिश्ते पिछले कई महीनों से विभिन्न कारणों से खराब चल रहे थे, अभी तक दोनों पक्ष एक दूसरे के साथ नहीं रहना चाहते थे, किंतु अब दोनों पक्षों को प्रभारी निरीक्षक डा0 शालिनी सिंह महिला थाना बस्ती की कोशिशों और समझाने बुझाने पर दोनों पक्ष एक साथ रहने को तैयार हो गए। महिला थाना पर सुलह समझौता करवाया गया, जिसके क्रम में सभी जोड़ो (पति- पत्नी) को महिला थाने से राज़ी-खुशी विदा किया गया।






















