नरसिंहगढ में कृषि उपज मंडी के पीछे स्तिथ बस्ती में विगत 2 फ़रवरी की रात्रि 11 वर्षीय बालिका के साथ घर से उठाकर जंगल में अमानवीय दुराचार की घटना हुई थी जिस पर लगातार सामाजिक, धार्मिक एवं राजनितिक संगठनों के धरना प्रदर्शन ज्ञापन आदि का दौर चला मीडिया ने भी इस विषय को लगातार पूरी संवेदनशीलता और गंभीरता पूर्वक उठाया पुलिस अधीक्षक आदित्य मिश्रा ने भी स्वयं इस मामले पर लगातार निगरानी की आईजी अभय सिँह भी इस मामले को देख रहे थे और बुधवार दोपहर इस मामले का खुलासा कर दिया गया थाने में आयोजित प्रेस वार्ता को सम्बोधित करते हुये एसपी आदित्य मिश्रा ने कहा इस प्रकरण को हल करने में हमने 16 टीमों को लगाया हुआ था और उनके अथक प्रयास से आरोपी गिरफ्तार हुआ हे, आरोपी रमेश खाती उम्र 40 वर्ष ग्राम पोलाय अकोदिया थाना क्षेत्र का निवासी है इसको 2003 में भी एक नाबालिग़ से दुराचार के आरोप में 10 वर्ष की जेल और 1500रूपये के अर्थदण्ड की सजा हुई थी ज़ब यह आरोपी सजा पूरी कर वापस आया तब इसे एक 5 वर्षीय बालिका से पुनः दुराचार के आरोप में मृत्युदण्ड की सजा हुई किन्तु सबूतों के अभाव में यह हाईकोर्ट से बरी हो गया तब राज्य शासन ने इसे बरी किये जाने के विरोध पुनः उच्चतम न्यायालय में अपील की और तब से ही फरार बताया गया पुलिस के दिये विवरण अनुसार यह घटना वाली रात को नर्सिंहगढ क्षेत्र में ही था एक विक्षीप्त महिला के आसपास घूमता देखा गया था और उसके साथ भी यह कुछ गलत करने की कोशिश में था परन्तु आसपास लोगों के एकत्र होने से यह असफल रहा बड़ी बात यह रही की उक्त आरोपी आज के दौर में भी मोबाईल का उपयोग ही नहीं करता हे जिसके कारण उसकी जानकारी और लोकेशन खोजना पुलिस के लिये बड़ी पहेली बनी मप्र, राजस्थान, उप्र के 9 जिलों में एक बड़ा तलाशी अभियान चलाया गया 17 रेलवे स्टेशनो पर लगातार 6 दिनों तक छापेमारी 400 घंटे की सीसीटीवी फुटेज का बारीकी से परीक्षण कर उक्त आरोपी को गिरफ्तार किया गया प्रेसवार्ता में उपस्तिथ विधायक मोहन शर्मा ने भी पुलिस कार्यवाही की प्रशंसा की और नगर को शीघ्र पूर्ण रूप से केमरो की निगरानी में करने के लिये सभी सम्भव सहायता का आश्वासन दिया वहीं हमारे जिला ब्यूरो हेड के द्वारा प्रेस कांफ्रेस के पहले ही घटना के संबंध में एक अख़बार के द्वारा किये गये खुलासे पर प्रश्न पूछने पर एसपी ने कहा कि आप उस अख़बार से ही पूछिए उनके पास जानकारी कहाँ से आई और किस आधार पर उन्होंने खबर छापी है जबकि प्रेस कांफ्रेस में हुये खुलासे और उक्त अख़बार में किये गये खुलासे में काफ़ी बाते समान रहीं
जन चौपाल का कांग्रेस द्वारा किया गया आयोजन, मनरेगा बचाओ महासंग्राम अभियान को लेकर हुई चर्चा
17/02/2026
चिरमिरी/ मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय का श्री जगन्नाथ मंदिर आगमन पूरे आयोजन का आध्यात्मिक शिखर बन गया। जैसे ही मुख्यमंत्री मंदिर परिसर पहुंचे, शंखनाद, घंटों की मधुर ध्वनि, ढोल-नगाड़ों की गूंज और “जय जगन्नाथ” के जयघोष से वातावरण भक्तिमय हो उठा। मंदिर प्रबंधन समिति और पुजारियों ने परंपरागत रीति-रिवाजों के साथ अंगवस्त्र ओढ़ाकर एवं चंदन तिलक लगाकर उनका आत्मीय स्वागत किया। मंदिर परिसर में अपार जनसमूह उमड़ पड़ा था और श्रद्धालु मुख्यमंत्री के दर्शन के साथ-साथ भगवान श्री जगन्नाथ के प्रति अपनी आस्था प्रकट कर रहे थे। मुख्यमंत्री ने सर्वप्रथम यज्ञशाला में वैदिक मंत्रोच्चार के बीच विधि-विधान से हवन-पूजन किया और आहुति अर्पित करते हुए प्रदेश की सुख-समृद्धि, शांति और निरंतर विकास की कामना की। इसके पश्चात वे बाबा श्री पुरुषोत्तम पुरी महाराज जी की कुटिया पहुंचे और उनका आशीर्वाद प्राप्त किया। संत समाज के प्रति सम्मान व्यक्त करते हुए उन्होंने कहा कि आध्यात्मिक मार्गदर्शन समाज को नैतिक शक्ति प्रदान करता है और जनसेवा के पथ पर चलने की प्रेरणा देता है। मुख्यमंत्री ने मुख्य श्री जगन्नाथ मंदिर में विधिवत पूजा-अर्चना कर भगवान के चरणों में नमन किया तथा शिव मंदिर में जल अर्पित कर प्रदेशवासियों के कल्याण की प्रार्थना की। उन्होंने कहा कि श्री जगन्नाथ मंदिर केवल आस्था का केंद्र नहीं, बल्कि सामाजिक समरसता और सांस्कृतिक एकता का प्रतीक है। ऐसे पवित्र स्थलों का संरक्षण और विकास हमारी सामूहिक जिम्मेदारी है। हमारी सरकार मंदिर परिसर के समुचित विकास और सुविधाओं के विस्तार के लिए हरसंभव सहयोग प्रदान करेगी। मंदिर परिसर स्थित आनंद बाजार में मुख्यमंत्री ने आमजन के साथ सादगी पूर्वक बैठकर प्रसाद ग्रहण किया, जिससे जनसरोकार और समानता का संदेश गया। श्रद्धालुओं से आत्मीय संवाद करते हुए उन्होंने क्षेत्र की उन्नति और धार्मिक-सांस्कृतिक परंपराओं के संरक्षण के प्रति अपनी प्रतिबद्धता दोहराई। मुख्यमंत्री के इस आध्यात्मिक प्रवास ने चिरमिरी की धरती पर विकास और धर्म का सुंदर समन्वय प्रस्तुत किया। भगवान श्री जगन्नाथ के चरणों में नतमस्तक होकर प्रदेश की समृद्धि और जनकल्याण की मंगलकामना की गई। इस प्रकार यह दिन केवल विकास की दृष्टि से ही नहीं, बल्कि आध्यात्मिक ऊर्जा, सांस्कृतिक गौरव और सामाजिक समरसता के दृष्टिकोण से भी ऐतिहासिक बन गया। इस अवसर पर बैकुंठपुर विधायक भईयालाल राजवाड़े, जिला अध्यक्ष चम्पा देवी पावले, जिला पंचायत अध्यक्ष यशवंती सिंह, नगर पालिका अध्यक्ष प्रतिमा यादव, नई लेदरी नगर पंचायत अध्यक्ष वीरेंद्र सिंह राणा, झगराखांड नगर पंचायत अध्यक्ष रीमा यादव, अनिल केसरवानी पूर्व जिला अध्यक्ष, द्वारिका जायसवाल महामंत्री, आशीष मजूमदार, धर्मेंद्र पटवा नगर पालिका परिषद् मनेंद्रगढ़ उपाध्यक्ष, नगर निगम सभापति संतोष सिंह, सरजू यादव, नरेंद्र कुमार दुग्गा कमिश्नर सरगुजा, कलेक्टर डी. राहुल वेंकट, एसपी रतना सिंह, अपर कलेक्टर नम्रता आनंद डोंगरे, समस्त एसडीएम, समस्त जनपद सीईओ और समस्त विभाग के अधिकारी कर्मचारी के समस्त जनप्रतिनिधि उपस्थित थे ।
17/02/2026
जय जगन्नाथ के जय घोष से गूंजा चिरमिरी मुख्यमंत्री ने प्रदेश की खुशहाली की कामना
17/02/2026
स्वतंत्रता संग्राम सेनानी राजेन्द्र बहादुर सिंह की 20 वीं पुण्यतिथि पर दी गईं भावपूर्ण श्रद्धांजलियां*
17/02/2026
जनदर्शन में कलेक्टर श्री संजय अग्रवाल ने साप्ताहिक जनदर्शन में आज दूर-दराज से पहुंचे ग्रामीणों
17/02/2026
संगठन विस्तार को लेकर अहम बैठक, चुनावी तैयारी का शंखनाद
17/02/2026
पिपरवार में बच्चा चोरी के शक में युवक की पिटाई से मौत, चार आरोपी गिरफ्तार।।
17/02/2026
मंदिर जीर्णोद्धार कार्य के दौरान मजदूर की मौत, डेढ़ लाख की आर्थिक सहायता।।
17/02/2026
2 पाकिस्तानी पकड़े गए अंबाला, घुसपैठ की, जेल से भागे…
With Product You Purchase
Subscribe to our mailing list to get the new updates!