
फ़िरोज़ाबाद
– जयपुर से कुम्भ जा रही जयपुर डिपो की बस ट्रक से टकराई, दो दर्जन से अधिक यात्री घायल, एक यात्री की मौत,
-यूपी के फ़िरोज़ाबाद जिले के थाना मक्खनपुर क्षेत्र के हाइबे पर तेज रफ़्तार रोडबेज बस डिवाइडर से टकराकरट्रक में घुसी, एक यात्री की हुयी मौत, दो दर्जन से अधिक यात्री घायल हुये है, मोके पर पहुंची पुलिस ने स्थानीय लोगों की मदत से बस की खिड़की को तोड़ कर रेस्क्यू कर निकाला जा सका है, राज्यस्थान जयपुर डिपो की बस प्रयागराज कुम्भ जा रही थी
भीषण हादसे की तस्वीर विचलित कर देने वाली है,गुरुवार की मध्य रात करीव साढ़े 12 बजे फ़िरोज़ाबाद के थाना मक्खनपुर क्षेत्र के गांव घुनपई के समीप हाइवे पर भीषण हादसा हुआ है। जयपुर डिपो की एक बस डिवाइडर से टकरा कर ट्रक में घुस गयी। हादसे में एक यात्री की मोके पर ही मौत हुयी है। जबकि दो दर्जन अधिक यात्री घायल हुये है जिसमे एक दर्जन से अधिक यात्री गंभीर रूप से घायल हुये है। घटना की सूचना पर पुलिस ने रेस्क्यू कर घायलों को बस से निकालकर सरकारी ट्रामा सेंटर में भर्ती करा दिया है। बताया जाता है बस जयपुर से प्रयागराज कुम्भ के लिए जा रही थी। घटना की मुख्य बजह साफ नहीं हो सकी है। बस चालक की मानें तो ट्रक से बचने को लेकर हादसा हुआ है। पुलिस मामले की जाँच पड़ताल में जुट गयी है।
बाइट -घायल बस चालक जयसिंह
बाइट – सिटी मजिस्ट्रेट राजेंद्र कुमार सिंह





