
संत कबीर नगर। पुलिस अधीक्षक संतकबीरनगर सत्यजीत गुप्ता के निर्देशन, अपर पुलिस अधीक्षक संतकबीरनगर सुशील कुमार सिंह के मार्गदर्शन व क्षेत्राधिकारी खलीलाबाद अजीत चैहान के पर्यवेक्षण में थाना दुधारा पुलिस द्वारा मु0अ0सं0 32ध्2025 धारा 69 बीएनएस के मामले मे वांछित अभियुक्त नाम पता सुनील कुमार पुत्र मोल्हू उर्फ राम मोहन निवासी ग्राम ड़डवामाली थाना दुधारा जनपद संतकबीरनगर को करमाखान नहर पुलिया के पास से गिरफ्तार कर माननीय न्यायालय रवाना किया गया । विदित हो कि उक्त अभियुक्त द्वारा वादिनी को शादी का झांसा देकर वादिनी के साथ दुष्कर्म की घटना कारित करने संबंध मे वादिनी द्वारा थाना स्थानीय पर अभियोग पंजीकृत कराया गया था । थाना दुधारा पुलिस द्वारा महिला अपराध की संवेदनशीलता को देखते हुए उक्त आरोपी अभियुक्त को गिरफ्तार कर न्यायालय रवाना किया गया । आपको बता दें कि सुनील कुमार पुत्र मोल्हू उर्फ राम मोहन निवासी ग्राम ड़डवामाली थाना दुधारा जनपद संतकबीरनगर निवासी है। गिरफ्तार करने वाले पुलिस बल में व0उ0नि0 प्रमोद कुमार यादव ,हो0का0 अरविन्द यादव, का0 राधेश्याम गिरी ।




















