
सरेआम खाकी ने खाकी को किया शर्मसार
मैं एसएसपी ऑफिस में हूं, जो चाहूं वो कर दूंगा…
गालियां देते हुए कहा— कप्तान भी मेरा कुछ नहीं बिगाड़ सकता, दरोगा जी जोड़ते रहे हाथ
👉 सहारनपुर (उत्तर प्रदेश) – सहारनपुर जिले में पुलिस की छवि को धूमिल करने वाली एक शर्मनाक घटना सामने आई है। यह मामला आज सुबह करीब 11:45 बजे नगर कोतवाली क्षेत्र अंतर्गत पुल जोगियान पुलिस चौकी का है, जहां अनुज तोमर नामक पुलिसकर्मी ने ई-रिक्शा की मामूली टक्कर के बाद न केवल रिक्शा चालक की बेरहमी से पिटाई की, बल्कि जब ट्रैफिक पुलिस ने उसे रोकने की कोशिश की, तो वह उनसे भी भिड़ गया।
प्रत्यक्षदर्शियों के अनुसार, आरोपी पुलिसकर्मी शराब के नशे में धुत था और उसने ट्रैफिक पुलिसकर्मियों का गिरेबान पकड़कर गालियां दीं। यही नहीं, उसने जिले के पुलिस कप्तान और अन्य उच्च अधिकारियों तक को अपशब्द कहे।
“मैं एसएसपी ऑफिस में तैनात हूं, जो चाहूं वो कर सकता हूं, कप्तान भी मेरा कुछ नहीं बिगाड़ सकता।”
— आरोपी अनुज तोमर का बयान
यह पुलिसकर्मी अपनी बुलेट बाइक (UP 17 R 8363) पर सवार था और खुद को एसएसपी ऑफिस का कर्मचारी बता रहा था।
पुलिस की छवि को किया शर्मसार
जिले के एसएसपी और पुलिस प्रशासन आम जनता की सेवा और कानून व्यवस्था को बनाए रखने के लिए हर संभव प्रयास कर रहे हैं। मगर, अनुज तोमर जैसे पुलिसकर्मियों की हरकतें पूरी खाकी को शर्मसार करने का काम कर रही हैं।
क्या होगी कार्रवाई?
अब सवाल यह उठता है कि क्या जिले के वरिष्ठ अधिकारी इस मनमानी और गुंडई करने वाले पुलिसकर्मी पर कड़ी कार्रवाई करेंगे? या फिर इस घटना को दबा दिया जाएगा?
रिपोर्ट: एलिक सिंह (संपादक)
📞 संपर्क: 8217554083
📌 जिला प्रभारी (BJAC), भारतीय पत्रकार अधिकार परिषद्
#BreakingNews #SaharanpurPolice #UPPolice #LawAndOrder #PressFreedom










