
आगरा में ताजमहल में एक बार फिर महाशिवरात्रि पर शिवलिंग रख जलाभिषेक किया गया। अखिल भारत हिंदू महासभा महिला मोर्चा की जिलाध्यक्ष ने ताजमहल के अंदर शिवलिंग रखकर गंगा जल से जलाभिषेक कर विधि विधान से पूजा अर्चना की। बम-बम भोले के जयकारे लगा शिव शंकर का उदघोष किया।
महाशिवरात्रि के अवसर पर बुधवार सुबह करीब 10 बजे जिलाध्यक्ष महिला मोर्चा मीरा राठौर ताजमहल पहुंची। उनके हाथ में गंगा जल की बोतल और पूजन सामग्री थी। वह एक छोटा सा शिवलिंग भी साथ लायी थीं। ताजमहल के अंदर उन्होंने शिवलिंग को रखा और महाकुंभ से लाए गंगाजल से जलाभिषेक किया।





