
देश राज्यों से बड़ी खबरें
*26- फरवरी – बुधवार*
*!! महाशिवरात्रि!!*
*=============================*
*महाकुंभ -महाशिवरात्रि पर अंतिम महास्नान, संगम पर आस्था का सैलाब; सीएम योगी कर रहे हैं मॉनिटरिंग*
*1* महाकुंभ- दुनिया के सबसे बड़े आयोजन का आखिरी दिन, सुबह 6 बजे तक 41 लाख लोगों ने स्नान किया; प्रयागराज नो-व्हीकल जोन, 10km पहले वाहन रोके
*2* महाशिवरात्रि आज- 12 ज्योतिर्लिंग समेत शिव मंदिरों में भीड़, महाकाल मंदिर लगातार 44 घंटे और काशी विश्वनाथ मंदिर 69 घंटे खुला रहेगा
*3* JPC की बैठक में एक देश एक चुनाव का प्रेजेंटेशन, अध्यक्ष चौधरी बोले- लोकसभा-विधानसभा चुनाव साथ होने से खर्च कम होगा
*4* शाह बोले-2027 तक भारत को तीसरी बड़ी अर्थव्यवस्था बनाएंगे, GIS में कहा- MP में लैंड-लेबर, माइंस-मिनरल्स हैं, इसलिए संभावना ज्यादा
*5* कोविड टीकाकरण से हुई मौत के बाद मुआवजे के लिए नीति बनाए केंद्र’, सुप्रीम कोर्ट ने मांगा जवाब
*6* CBSE 10वीं का एग्जाम 2026 से साल में 2 बार, पहली परीक्षा 17 फरवरी से 6 मार्च तक, दूसरी 5 से 20 मई तक होगी
*7* बागेश्वर धाम में 251 नवदंपती को आशीर्वाद देंगी राष्ट्रपति, द्रौपदी मुर्मू बालाजी के दर्शन करेंगी; क्रिकेटर वीरेंद्र सहवाग, उथप्पा समेत कई हस्तियां रहेंगी मौजूद
*8* 2025 में उपलब्ध होगी मेड इन इंडिया सेमीकंडक्टर चिप’; वैष्णव बोले- पूर्वोत्तर बन रहा विकास का नया इंजन
*9* मजबूत सुरक्षा प्रणाली से समृद्ध बनेगा भारत’, रक्षा मंत्री ने ICG के 32 जवानों को दिए पदक
*10* रक्षा मंत्री ने कहा कि तटरक्षक बल की दक्षता बढ़ाने के लिए मोदी सरकार काम कर रही है। आईसीजी को बजट में 9676.70 करोड़ रुपये का आवंटन किया गया है, जो पिछले बजट से 26.50 फीसदी ज्यादा है। यह आईसीजी को आधुनिक बनाने की दिशा में महत्वपूर्ण कदम है
*11* कर्नाटक-महाराष्ट्र के बीच बस सर्विस विवाद, यात्री परेशान, महाराष्ट्र के परिवहन मंत्री बोले- हमारे लोगों को धमकाया जा रहा, बर्दाश्त नहीं करेंगे
*12* तेलंगाना सुरंग हादसा: बचाव में मदद के लिए बुलाए गए भूवैज्ञानिक, चार दिन से फंसे कर्मियों से नहीं हो सका संपर्क
*13* दिल्ली- शराब नीति- CAG रिपोर्ट में ₹2002 करोड़ का घाटा, 71% आपूर्ति 3 थोक विक्रेताओं के कब्जे में थी, कमीशन ढाई गुना बढ़ाया गया
*14* MP में पारा बढ़ेगा, राजस्थान में 2 दिन बाद आंधी-बारिश, हिमाचल में बर्फबारी का अनुमान; गुजरात-केरल-गोवा में हीटवेव का अलर्ट
*=============================*
बिहार सरकार का बड़ा फैसला:
1 अप्रैल से इन लोगों का राशन बंद!
बिहार सरकार ने एक अहम निर्णय लिया है, जिसके तहत 1 अप्रैल 2025 से खाद्य सुरक्षा योजना के तहत राशन प्राप्त करने के लिए सभी लाभार्थियों को अपना राशन कार्ड आधार से लिंक (सीड) कराना अनिवार्य होगा।
खाद्य एवं उपभोक्ता संरक्षण विभाग ने इस संबंध में एक नया नोटिफिकेशन जारी कर दिया है, जिसमें कहा गया है कि राशन कार्ड से आधार सीडिंग न करने पर लाभार्थियों के राशन कार्ड स्वचालित रूप से रद्द कर दिए जाएंगे और उन्हें सरकारी राशन नहीं मिलेगा।
आधार सीडिंग का उद्देश्य राशन वितरण प्रणाली को पारदर्शी और भ्रष्टाचार मुक्त बनाना है। इसके माध्यम से, यह सुनिश्चित किया जाएगा कि केवल पात्र लाभार्थियों को राशन दिया जाए, और किसी भी तरह की धोखाधड़ी या राशन की कालाबाजारी को रोका जा सके।
आधार सीडिंग के बाद, राशन कार्ड धारक की पहचान और उनके लाभ का सत्यापन सीधे आधार डेटा से किया जा सकेगा, जिससे योजनाओं का सही तरीके से लाभ वितरण हो सकेगा।
खाद्य सुरक्षा योजना के तहत लाभान्वित सभी परिवारों को 31 मार्च 2025 तक राशन कार्ड से आधार सीडिंग करवानी होगी।
यदि किसी लाभार्थी ने अपना आधार राशन कार्ड से लिंक नहीं किया, तो उनका राशन कार्ड स्वतः रद्द कर दिया जाएगा और वे खाद्य सुरक्षा योजना का लाभ प्राप्त करने के पात्र नहीं रहेंगे। जिसमें ऑनलाइन और ऑफलाइन दोनों विकल्प उपलब्ध हैं।
ऑनलाइन पंजीकरण :- लाभार्थी अपने नजदीकी सरकारी पोर्टल या डिजी लॉकर सेवा का उपयोग करके ऑनलाइन आधार सीडिंग करा सकते हैं।
ऑफलाइन पंजीकरण :- अगर कोई लाभार्थी ऑनलाइन सुविधा का उपयोग नहीं कर पा रहा है, तो वे अपने नजदीकी सार्वजनिक वितरण प्रणाली (PDS) केंद्र पर जाकर अपनी आधार सीडिंग करा सकते हैं।
सहायता केंद्र :- अगर लाभार्थी को किसी प्रकार की समस्या आती है, तो राज्य सरकार द्वारा बनाए गए हेल्पलाइन नंबर और काउंटर पर सहायता प्राप्त की जा सकती है।
यह दिशा-निर्देश सभी जिलों में लागू होंगे और जिला अधिकारियों को इस काम को तेजी से पूरा करने के लिए निर्देश दिए गए हैं।
सभी लाभार्थियों को अपने राशन कार्ड को आधार से जोड़ने के लिए विभिन्न माध्यमों से सूचित किया गया है,






