

https://www.facebook.com/share/p/1FTT8GF5nx/
बांदा, डीएम जे. रीभा की अध्यक्षता में कलेक्ट्रेट सभागार में सड़क सुरक्षा समिति की हुई बैठक
परिवहन विभाग को निर्देश दिए कि अभियान चलाकर ट्रैक्टर-ट्रालियों में रिफ्लेक्टर टेप लगाये जाएं। बाबूलाल चैराहे पर डिवाइडर बनाए जाने व ट्रैफिक लाइट के समय में परिवर्तन के सम्बन्ध में निर्देशित किया। मार्गवार हुई दुर्घटनाओं की समीक्षा करते हुए सड़क मार्ग में होने वाली दुर्घटनाओं की सूचना प्राप्त होने पर तत्काल सहायता उपलब्ध कराने के निर्देश दिये। कोतवाली नगर क्षेत्र में ओवरलोड वाहनों पर नियंत्रण के लिए परिवहन विभाग द्वारा प्रवर्तन की कार्रवाई किये जाने के निर्देश दिये। ई-रिक्शा के संचालन व जाम की समस्या को दृष्टिगत शहर के मुख्य चौराहों को जोड़कर ई-रिक्शा के लिए एकल दिशा मार्ग बनाये जाने के निर्देश परिवहन व पुलिस विभाग के अधिकारियों को दिये। सरकारी कर्मचारियों को अनिवार्य रूप से हेलमेट व सीट बेल्ट लगाये जाने के निर्देश दिये। पुलिस एवं परिवहन विभाग सघन चेकिंग के निर्देश दिए। एनएचएआई के अधिकारियों को बांदा-तिन्दवारी-फतेहपुर मार्ग में महोखर व तिन्दवारी में सड़क पर तत्काल मार्ग संकेतक व स्पीड ब्रेकर के निर्देश दिए। सीडीओ वेद प्रकाश मौर्य, एडीएम वि/रा राजेश कुमार, ए आर टीओ शंकर सिंह आदि रहे।





