
जयपुर एसआई भर्ती परीक्षा 2021 पेपर लीक मामले में गिरफ्तार हो चुके ट्रेनी एसआई को बर्खास्त करने की कार्रवाई करते हुए अब तक 34 सब इंस्पेक्टरों को बर्खास्त कर दिया गया है। पहले सात ट्रेनी को नौकरी से बाहर करने के बाद 25 और ट्रेनी एसआई बर्खास्त किए गए हैं। इनमें आरपीएससी के तत्कालीन सदस्य रामू राम राइका का बेटा व बेटी भी शामिल हैं।
ग़ौरतलब है कि काँग्रेस राज में हुई इस सब इंस्पेक्टर भर्ती में ज़बरदस्त घोटाले नक़ल और पेपर लीक हुए थे, काँग्रेस लगातार BJP सरकार को पर्ची वाली सरकार कहती नज़र आती है लेकिन राज्य राजस्थान के मुख्यमंत्री भजनलाल सरकार में ये बड़ा एक्शन लेकर सबके मुँह बंद कर दिया है, अब तक 34 को बर्खास्त किया; लीक पेपर पढ़ कर दी थी परीक्षा, SI भर्ती पेपर लीक; राइका के बेटे व बेटी सहित 25 ट्रेनी एसआई बर्खास्त
राइका का बेटा देवेश राइका व बेटी शोभा राइका को जयपुर कमिश्नरेट आवंटित किया गया था। पुलिस कमिश्नर बीजू जार्ज जोसफ ने इन दोनों के साथ मोनिका जाट,
नीरज कुमार यादव व सुरेन्द्र कुमार बगड़िया को बर्खास्त करने के आदेश जारी किए। उदयपुर रेंज आईजी राजेश मीना ने राजेश्वरी, मनोहर लाल गोदारा, विक्रमजीत बिश्नोई, दिनेश बिश्नोई और श्याम प्रताप सिंह को बर्खास्त किया।
इसी तरह बीकानेर रेंज आईजी ओमप्रकाश ने मनीषा बेनीवाल, जयराज सिंह, अंकिता गोदारा, मनीषा सिहाग और जयपुर रेंज आईजी अजयपाल लांबा ने एकता, अविनाश पलसानिया, सुरजीत सिंह यादव, राकेश, विजेन्द्र कुमार को बर्खास्त
कई आरोपी न्यायिक हिरासत में हैं अभी, अब तक 34 ट्रेनी एसआई बर्खास्त किए गए हैं। इनमें से अधिकतर न्यायिक हिरासत में है। इनके खिलाफ एसओजी अदालत में चार्जशीट पेश कर चुकी है।
किया। जोधपुर कमिश्नर राजेन्द्र सिहं ने श्रवण कुमार, इंदुबाला, भगवती और प्रमेसुखी को और अजमेर रेज आईजी ओमप्रकाश ने सुभाष बिश्नोई को बर्खास्त किया। #sibharti2021 #subinspectorexam #nakal #paperleak #jantakichaupal









