भिंड जिला पंचायत के सभागार मे शनिवार को स्वस्थ्य समिति की बैठक आयोजित की गई. बैठक में मुख्य रूप से कलेक्टर भिंड संजीव श्रीवास्तव, अपर कलेक्टर पांडे और सी एच एम ओ श्री जे एस यादव मौजूद रहे. बैठक में कलेक्टर ने जिले में स्वास्थ्य सेवाओं को बेहतर करने पर जोर दिया. कहा कि सरकारी अस्पतालो मे आनेवाले मरीजों का इलाज सही और समय से होना चाहिए. उन्होंने आर. बी. एस. के मोनिटिरिंग पर गंभीर चर्चा की. और आदेशित किया कि वाहनों में जी पी एस लगाएँ.