

श्रवण साहू,धमतरी. थाना खल्लारी क्षेत्रान्तर्गत ग्राम मांदागिरी के जंगल मे पुलिस और माओवादियों के बीच मुठभेड़ हुई। पुलिस एवं नक्सली के बीच में आधे घंटे तक दोनों तरफ से गोलीबारी होने की सूचना है।धमतरी पुलिस डीआरजी द्वारा नक्सली कैंप को ध्वस्त किया गया ,एवं गोलीबारी से दो -तीन नक्सलियों को गोली लगने की संभावना है।
धमतरी जिले में चलाए जा रहे माओवादी विरोधी अभियान के तहत आज 03मार्च को धमतरी जिले के थाना खल्लारी के ग्राम मांदागिरी के जंगल में प्रतिबंधित माओवादी की उपस्थिति की आसूचना पर डीआरजी. की 25-30 की संख्या में टीम माओवादी विरोधी अभियान पर निकली थी।सर्च अभियान के दौरान मांदागिरी के जंगल पहाड़ियों में पुलिस एवं माओवादियों के बीच में आधे घंटे तक मुठभेड़ हुई जिसमें प्रतिबंधित सशस्त्र माओवादियों द्वारा स्वचालित हथियारों से पुलिस पार्टी पर फायरिंग किया गया, जिसके जवाब में पुलिस पार्टी डीआरजी टीम द्वारा भी पेड़ों की आड़ लेकर आत्मसुरक्षार्थ नक्सलियों पर फायरिंग की गई।रुक-रुक कर लगभग आधा घंटे तक पुलिस पार्टी पर फायरिंग किया गया जिसमें लगभग दो से तीन नक्सली को गोली लगने की संभावना है।मुठभेड़ पश्चात् घटना स्थल की पुलिस पार्टी डीआरजी द्वारा बारीकी से सघन सर्चिग की जा रही है।




