A2Z सभी खबर सभी जिले कीउत्तर प्रदेशजालौन

धूमधाम से निकाली गई कलश यात्रा ,हनुमान मंदिर पर नौ दिवसीय श्रीमद्भागवत कथा से पूर्व कलश यात्रा निकाली गई

गाजे बाजे के साथ धूमधाम से निकाली गई 5 दिवसीय श्रीराम महायज्ञ ,श्रीमद्भागवत की कलश यात्रा

IMG 20250305 180303
filter: 0; fileterIntensity: 0.0; filterMask: 0; captureOrientation: 0;
brp_mask:0;
brp_del_th:null;
brp_del_sen:null;
delta:null;
module: photo;hw-remosaic: false;touch: (-1.0, -1.0);sceneMode: 32768;cct_value: 0;AI_Scene: (-1, -1);aec_lux: 0.0;aec_lux_index: 0;albedo: ;confidence: ;motionLevel: -1;weatherinfo: null;temperature: 36;

जगम्मनपुर (जालौन) : रामपुरा विकास क्षेत्र के जगम्मनपुर गांव में बुधवार को तालाब वाले हनुमान मंदिर पर सात दिवसीय 5 कुंडी श्रीराम महायज्ञ, श्रीमद्भागवत कथा से प्रथम दिवस में कलश यात्रा निकाली गई। कलश यात्रा में बड़ी संख्या में महिलाएं सिर पर कलश रखकर शामिल हुई।
श्रीराम महायज्ञ कलश यात्रा में डीजे की धुन पर श्रद्धालुओं ने भजनों पर नृत्य किया और बीर-गुलाल भी खूब जमकर उड़ाया।
पीले वस्त्रों और चुनरी धारण किए महिलाओं ने कलश को सिर पर रखकर प्रभु का स्मरण करते हुए भक्तिमय वातावरण में भक्ति संगीत के साथ नृत्य करते हुए हनुमान जी मंदिर कथास्थल पहुंची। श्रीधाम वृंदावन से आए भागवत शुभारंभ पं प्रमोद पाठक ने विधिविधान से पूजन-अर्चन के बाद कलश यात्रा का शुभारंभ किया। कलश यात्रा पूरे गांव में भ्रमण करते हुए जनपद जालौन के प्रसिद्ध पावन तीर्थ अनंत श्री विभूषित सिद्ध संत श्री श्री 1008 श्री मुकुंद वन बाबा साहब महाराज
की पावन धरा पंचनद धाम पर जाकर विधि- विधान पूजन कर कलश में पवित्र जल लेकर कथा स्थल पर कलश स्थापित किया। कलश यात्र में युवा श्रद्धालुओं का जोश के साथ जयकारे से माहौल भक्तिमय हो गया।
श्रीमद्भागवत कथा के आयोजन कर्ता यज्ञ पति श्रीमति गुड्डी देवी पति पवन परिहार ,पारीक्षत श्री सरोज चंदेल पति योगेन्द्र चंदेल , सरजूदास बाबा करन खेरा महन्त के देखरेख में 5 कुंडीय श्रीराम महायज्ञ, श्रीमद्भागवत कथा का आयोजन किया जा रहा है।

Back to top button
error: Content is protected !!