A2Z सभी खबर सभी जिले कीअन्य खबरेछत्तीसगढ़बलौदा बाजारमहासमुंदरायगढ़रायपुर

नवनिर्वाचित सरपंच विशाल कुमार व पंचो ने लिया विधिवत शपथ

सारंगढ़ संवाददाता-चित्रसेन घृतलहरे,5 मार्च 2025//सारंगढ़ जिले के जनपद पंचायत बिलाईगढ़ अंतर्गत ग्राम पंचायत सरधाभाठा में 3 मार्च 2025 को नवनिर्वाचित सरपंच और पंचों का शपथ समारोह का आयोजन रखा गया था। जिसमें ग्राम सरधाभाठा के नवनिर्वाचित सरपंच व सभी पंचों को सचिव हिरा बाईं कुर्रे के द्वारा विधिवत शपथ ग्रहण कराया गया।जिसमें नवनिर्वाचित सरपंच व पंचो ने अपना शपथ ग्रहण किया साथ ही शपथ समारोह में गांव सभी गणमान्य नागरिक बड़ी संख्या में शामिल हुए। ग्राम पंचायत सरधाभाठा के नवनिर्वाचित सरपंच विशाल कुमार ने सभी अतिथियों व ग्रामीणों को कहा की ग्राम पंचायत सरधाभाठा की संपूर्ण विकास के लिए हम और हमारे नवनिर्वाचित पंचगण संकल्पित है।
गांव के सभी बुद्धजीवी और प्रतिष्ठित लोगों की आशीर्वाद लेकर गांव के विकास के लिए हर संभव प्रयास करेंगे साथ ही जितने भी मूलभूत सुविधाएं है। ग्राम के हर एक व्यक्ति तक पहुंचाने का भी प्रयास करेंगे। नवनिर्वाचित विशाल कुमार ने सभी ग्रामवासियों का आभार व्यक्त करते हुए कहा की वे गांव के संपूर्ण विकास के लिए पूरी तरह से समर्पित रहेंगे और हर समस्या का समाधान करेंगे।

Show More
Back to top button
error: Content is protected !!