A2Z सभी खबर सभी जिले कीअन्य खबरेताज़ा खबरनागपुरमहाराष्ट्रसमाचार

नागपुर शहर में स्थिति नियंत्रण में, उपद्रवियों की धरपकड़ जारी

वंदेभारतलाइवटीव न्युज-: विहिप और बजरंग दल के द्वारा सोमवार 17 मार्च मुगल शासक औरंगजेब की कब्र को हटाने को लेकर किए गए प्रदर्शन दौरान भड़की हिंसा के लिए जिम्मेदार तत्वों को पकड़ने के नागपुर शहर में कल देर रात तक पुलिस की छापामार कार्यवाही जारी रही। प्राप्त जानकारी अनुसार पुलिस ने अबतक लगभग पचास लोगों को गिरफ्तार भी कर लिया है। शहर में स्थिति नियंत्रण में है।प्राप्त हुई जानकारी अनुसार मुख्यमंत्री देवेंद्र फड़नवीस जी ने हिंसा फैलाने वालों के प्रति सख्त कार्रवाई करने के निर्देश दिए हैं। पुलिस ने हिंसा हुए क्षेत्रों के अतिरिक्त नागपुर शहर के अन्य क्षेत्रों में भी कड़ा बंदोबस्त कर दिया है। औरंगजेब का पुतला फुंकने वाले प्रदर्शनकारियों के प्रति गणेशपेठ पुलिस ने दो समुदायों में तनाव पैदा करने वालों आगजनी पथराव करने वालों के खिलाफ मामला भी दर्ज कर लिया है। प्राप्त जानकारी अनुसार पुलिस सीसीटीवी कैमरे के आधार पर हिंसा भड़काने वालों की पहचान कर उन्हें पकड़ने की पूरी कोशिश कर रही है। ज्ञात हो कि नागपुर शहर में औरंगजेब का पुतला फुंकने के बाद फैली अपवाह महल क्षेत्र में पथराव आगजनी की घटनाएं हुई। स्थिति को काबू मे लाने के पुलिस को बल प्रयोग करना पड़ा। नागपुर जिले पालक मंत्री चंद्रशेखर बावनकुले जी मंगलवार 18 मार्च को शहर के हिंसा प्रभावित क्षेत्र का दौरा करने वाले हैं। शासन प्रशासन ने नागरिकों से किसी भी प्रकार के अफवाह से बचने की सलाह दी है।

Back to top button
error: Content is protected !!