A2Z सभी खबर सभी जिले कीअन्य खबरेनागपुरमहाराष्ट्रसबसे हाल की खबरेंसमाचार

नागपुर- दस थाना क्षेत्र में कर्फ्यू,

वंदेभारतलाइवटीव न्युज-: औरंगजेब का पुतला फुंकने को लेकर हुए विवाद के बाद नागपुर शहर में हिंसा फैल गई। हिंसा के दौरान एक विशेष वर्ग ने मध्य नागपुर के महल परिसर में आगजनी पथराव की। इस दौरान घरों मे पथराव करते हुए वाहनों मे आग लगा दी गई। हिंसा मे बड़ा नुकसान हुआ है। महल क्षेत्र में तनाव सा माहौल है। स्थिति को नियंत्रित करने के लिए नागपुर पुलिस ने शहर के दस थाना क्षेत्रों में कर्फ्यू भी लगा दिया है। कर्फ्यू के तहत अब इन क्षेत्रों में भीड़ के इकठ्ठा होने पर रोक लगा दी गई है। वहीं हिंसा मे शामिल लोगों की तलाश की जा रही है। जानकारी अनुसार अबतक पुलिस ने इस मामले में 65 लोगों को गिरफ्तार कर लिया है। जानकारी अनुसार नागपुर पुलिस आयुक्त डॉ• रविन्द्र सिंघल जी ने भारतीय दण्ड संहिता धारा 163 के अंतर्गत कर्फ्यू लगा दिया है। नागपुर शहर के – कोतवाली गणेशपेठ लकड़गंज पाचपावली शांतिनगर सकरदरा नंदनवन इमामबाड़ा यशोधरानगर कपिलनगर पुलिस थाना अंतर्गत कर्फ्यू लगाया गया है। अगले आदेश तक कर्फ्यू जारी रहेगा। हिंसा के बाद से नागपुर पुलिस लगातार हिंसा में शामिल लोगों की पहचान तथा गिरफ्तार करने के प्रयास मे लगी हुई है। सीसीटीवी की सहायता से उपद्रवियों की पहचान कर पकड़ा जा रहा है।

Show More

अनंतपद्मनाभ

D Anant Padamnabh, village- kanhari, Bpo-Gorakhpur, Teh-Pendra Road,Gaurella, Distt- gpm , Chhattisgarh, 495117,
Back to top button
error: Content is protected !!