A2Z सभी खबर सभी जिले कीअन्य खबरेनागपुरमहाराष्ट्रसमाचार

नागपुर हिंसा के मास्टरमाइंड गिरफ्तार

20250319 162915 वंदेभारतलाइवटीव न्युज-: नागपुर के महल और हंसापुरी में सोमवार को हुई हिंसा में पुलिस ने मास्टरमाइंड का खुलासा कर दिया है। प्राप्त जानकारी अनुसार पुलिस द्वारा दर्ज प्राथमिकी रिपोर्ट के अनुसार फहीम शमीम खान पूरे वारदात का मास्टरमाइंड हैं। जानकारी अनुसार आरोपी ने पूर्व नियोजित तरीके से हिंसा फैलाई। आरोपी ने पहले भीड़ को एकत्रित किया उसके बाद पुलिस के खिलाफ भड़काया। जिसके बाद दंगाइयों ने लोगों के घरों पर हमला किया और आगजनी तोड़फोड़ की। जानकारी अनुसार हिंसा फैलाने के दौरान आरोपियों ने महिला पुलिस कर्मियों के अभद्रता भी की । प्राप्त जानकारी अनुसार सोमवार को हुए नागपुर मे हिंसा में पुलिस ने 51लोगों के खिलाफ प्राथमिकी दर्ज की है। इनमे फहीम खान का नाम सबसे आगे है। प्राप्त जानकारी अनुसार पुलिस ने फहीम खान को उसके निवास स्थान यशोधरानगर स्थित आवास से गिरफ्तार किया है। आरोपी हिंसा की वारदात के बाद से अपने घर में छुपा हुआ था। जानकारी अनुसार पुलिस ने आरोपी को गिरफ्तार कर बुधवार को अदालत में पेश किया। अदालत ने उसे 21 मार्च तक पुलिस हिरासत में भेज दिया है। प्राप्त जानकारी अनुसार फहीम खान हिंसा के लिए लोगों को भड़का रहा था।

अनंतपद्मनाभ

D Anant Padamnabh, village- kanhari, Bpo-Gorakhpur, Teh-Pendra Road,Gaurella, Distt- gpm , Chhattisgarh, 495117,
Back to top button
error: Content is protected !!