A2Z सभी खबर सभी जिले कीअन्य खबरेउत्तर प्रदेश

*मां बेला भवानी मंदिर पर नवरात्रों में लगेगा विशाल मेला लेकिन जर्जर सड़क और नलियों में गंदगी का अंबार* धार्मिक आस्था से जुड़े बैलौंन गांव में विकास कार्यों की बाट जोह रहा गांव में गंदगी टूटी सड़क लेकिन जिम्मेदार मौन विकास की आस में क्षेत्रीय जनता रामघाट/बुलंदशहर/ नवरात्रि की तारीख 30 मार्च नजदीक आते हुए भी माता बेलौन भवानी मंदिर पर कोई विकास कार्य नजर नहीं आ रहा दूरदराज से आकर मां के दर्शन करने वाले भक्तजन जर्जर सड़क नालियों में भरी गंदगी का सामना करेंगे मंदिर पर करोड़ों चढ़ावे के रुपए से कोई विकास कार्य नजर नहीं आ रहा है जिससे भक्तजनों व ग्रामीणों में गुस्सा नजर आ रहा है। आपको बता दें थाना नरौरा क्षेत्र में माता बेलौन भवानी का मंदिर है इस मंदिर पर वर्ष में दो बार नवरात्रि के महीने में अपनी मनोकामना को लेकर जनपद आगरा हाथरस अलीगढ़ कासगंज मैनपुरी इटावा बुलंदशहर आदि जनपदों से भक्तजन मां बेलौन भवानी के दर्शन करने के लिए आते हैं जो यहां की जर्जर सड़क मंदिर के जर्जर रास्ते नालियों में भरी गंदगी देख कर यहां के प्रशासन एवं मंदिर की कमेटी को कोसते हैं। बताया जाता है मंदिर में प्रशासन व गांव के लोगों की कमेटी बनी हुई है इस कमेटी की देख रेख में मंदिर पर चढ़ावे का रुपया आता है जो मंदिर के खाते में जमा होना बताया जाता है इस समय करीब 12 करोड़ रुपया जमा है। लेकिन कमेटी उस रुपए से बेलौन का कोई खड़ंजा नाली जर्जर सड़क का कोई विकास कार्य नहीं करा पा रही है जिसके कारण दूर दराज से आने वाले महिला पुरुष बच्चे भक्तजनों को काफी परेशानी का सामना करना पड़ता है।इस समय बेलौन मां के मंदिर के रास्ते जर्जर व गंदगी से नालियां भरी हुई है इसके कारण यहां लोगों का निकलना दुश्वार हो गया है यही नहीं रामघाट नरौरा मार्ग सिलाहरी से बेलौन तक सड़क वर्षों से जर्जर अवस्था में खराब पड़ी हुई है प्लांट से मंजूर होने के बाद भी वर्षों समय बीत गया है जबकि माता बेलौन भवानी मंदिर के दर्शन करने के लिए दूरदराज से आने वाले भक्तजनों की यह मैन रास्ता है जो वर्षों से खराब पड़ी हुई है जिसके कारण भक्तों को काफी परेशानी का सामना पड़ रहा है इस ओर जनप्रतिनिधियों का कोई ध्यान नहीं है इस मार्ग को लेकर सिलाहरी रामपुर बेलौन बझैड़ा आदि गांव के लोग स्कूली बच्चे बेहद परेशान हैं। इस मार्ग की कई बार यहां के लोगों ने प्रशासन को शिकायत कर अवगत करा दिया है। लेकिन किसी के कानों में जूं तक नहीं रेंग रही हैं जिससे ग्रामीणों में आक्रोश पनप रहा है।

Back to top button
error: Content is protected !!