A2Z सभी खबर सभी जिले कीअन्य खबरेधार्मिकहरियाणा
Trending

कुरुक्षेत्र में महायज्ञ में फायरिंग: ब्राह्मणों को खाना परोसने को लेकर विवाद, फायरिंग में दो घायल,; स्थिति तनावपूर्ण

कुरुक्षेत्र के केशव पार्क में चल रहे 1000 कुंडीय महायज्ञ के दौरान बड़ा हंगामा हो गया। सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची और हालात को काबू करने के लिए भारी पुलिस बल तैनात किया गया।

कुरुक्षेत्र:- कुरुक्षेत्र के केशव पार्क में चल रहे 1000 कुंडीय महायज्ञ में शनिवार को खाने को लेकर विवाद इतना बढ़ गया कि माहौल तनावपूर्ण हो गया। आरोप है कि ब्राह्मणों को बासी खाना परोसने को लेकर कहासुनी हो गई, जिसके बाद स्थिति बिगड़ गई। विवाद के दौरान एक सुरक्षाकर्मी ने गोली चला दी, जो आशीष तिवारी नामक ब्राह्मण को लगी। उन्हें गंभीर हालत में लोकनायक जयप्रकाश नागरिक अस्पताल में भर्ती कराया गया, जहां उनका इलाज चल रहा है।

इस घटना से नाराज ब्राह्मणों ने महायज्ञ स्थल के बाहर कुरुक्षेत्र-कैथल रोड जाम कर दिया। प्रदर्शनकारियों की बढ़ती संख्या को देखते हुए पुलिस ने सख्ती दिखाई और जाम खुलवाने का प्रयास किया। फिलहाल मौके पर भारी पुलिस बल तैनात कर दिया गया है और स्थिति को नियंत्रण में रखने की कोशिश की जा रही है। हालांकि, माहौल अभी भी तनावपूर्ण बना हुआ है। पुलिस प्रशासन ने लोगों से शांति बनाए रखने की अपील की है और घटना की जांच शुरू कर दी गई है।

महायज्ञ में शामिल हो चुके हैं बड़े नेता
18 मार्च से शुरू हुआ यह महायज्ञ 27 मार्च तक चलना था, जिसके लिए 1008 कुंडीय यज्ञशाला बनाई गई थी। महायज्ञ में हर दिन 1,00,000 आहुतियां डाली जा रही थीं। अब इस विवाद के बाद आयोजन को लेकर संशय बना हुआ है।

अब तक इस महायज्ञ में भाजपा प्रदेश अध्यक्ष मोहनलाल बडोली, मुख्यमंत्री की पत्नी सुमन सैनी और पूर्व राज्य मंत्री सुभाष सुधा जैसे कई बड़े नेता शामिल हो चुके हैं।
गोलीबारी के बाद तनाव, पुलिस ने जाम खुलवाया
कुरुक्षेत्र में हुए विवाद के बाद ब्राह्मण समाज के विरोध प्रदर्शन को पुलिस ने समझाइश देकर शांत कराया। गुस्साए ब्राह्मणों ने कुरुक्षेत्र-कैथल रोड पर जाम लगा दिया था, जिसे पुलिस ने समझाइश और चेतावनी देकर खुलवाया।
whatsappvideo2025 03 22at101724am ezgifcom optimiz 1742619273.gif
डीएसपी सुनील कुमार के नेतृत्व में भारी पुलिस बल तैनात
स्थिति को नियंत्रण में रखने के लिए डीएसपी सुनील कुमार के नेतृत्व में भारी पुलिस बल तैनात किया गया। हालांकि, विरोध कर रहे ब्राह्मण समुदाय के लोग फिलहाल शनि समाज धर्मशाला में एकत्रित हैं और आगे की रणनीति पर चर्चा कर रहे हैं।

फायरिंग में दो घायल, तीन से चार राउंड के खोल बरामद
महायज्ञ स्थल पर हुई गोलीबारी में लखनऊ निवासी 15 वर्षीय आशीष तिवारी घायल हो गए। वहीं, प्रिंस शुक्ला भी घायल हुए हैं, जिन्हें पत्थर लगने की बात सामने आई है। पुलिस ने तीन से चार राउंड गोलियों के खोल बरामद कर लिए हैं।
gggg1742618469 1742619134.gif
हरियाणा के कुरुक्षेत्र में महायज्ञ में आए ब्राह्मणों पर शनिवार सुबह साढ़े 9 बजे आयोजकों के सुरक्षा गार्डों ने फायरिंग कर दी। जिसमें लखनऊ से आए ब्राह्मण आशीष तिवारी को गोली लग गई। इससे ब्राह्मण भड़क गए। इसके बाद उनकी और आयोजकों के हायर निजी एजेंसी के सुरक्षा गार्डों के बीच मारपीट हुई। इसमें लखीमपुर के रहने वाले प्रिंस शुक्ला भी जख्मी हो गए।
haryana Kurukshetra news
इसके बाद ब्राह्मण भड़क गए। वह यज्ञशाला से बाहर निकले और तोड़फोड़ व पथराव शुरू कर दिया। गुस्साए ब्राह्मणों ने महायज्ञ की यज्ञशाला का मुख्य द्वार तोड़ दिया। डंडे-पत्थरों से रोड पर लगे बैनर-होर्डिंग भी फाड़ दिए। फिर उन्होंने थीम पार्क के बाहर कुरुक्षेत्र-कैथल रोड पर जाम लगा दिया। वहां से गुजरने वाली गाड़ियों को जबरन रोकना शुरू कर दिया।
whatsappvideo2025 03 22at101929am1 ezgifcom optimi 1742619882.gif
बवाल मचने का पता चलते ही कुरुक्षेत्र पुलिस वहां पहुंची। पुलिस ने ब्राह्मणों को शांत करने की कोशिश की। जब वे नहीं माने तो पुलिस ने हलका लाठीचार्ज कर ब्राह्मणों को वहां से हटाया। फिलहाल पुलिस ने ब्राह्मणों को सड़क से हटा दिया है। शहर में सिक्योरिटी बढ़ा दी गई है। माहौल तनावपूर्ण बना हुआ है। यज्ञशाला में उज्जैन, बनारस, वृंदावन, लखनऊ, लखीमपुर, दमोह से भी ब्राह्मण यहां आए हैं। उनका आरोप है कि यहां उन्हें बासी खाना दिया जा रहा है।

वहीं पुलिस का कहना है कि एक ब्राह्मण को गोली, दूसरे को पत्थर लगा है। गोली चलाने वाले आरोपी सुरक्षाकर्मी के खिलाफ कार्रवाई की जा रही है।

whatsappvideo2025 03 22at101927am ezgifcom optimiz 1742619533.gif
इसके बाद ब्राह्मण भड़क गए। वह यज्ञशाला से बाहर निकले और तोड़फोड़ व पथराव शुरू कर दिया। गुस्साए ब्राह्मणों ने महायज्ञ की यज्ञशाला का मुख्य द्वार तोड़ दिया। डंडे-पत्थरों से रोड पर लगे बैनर-होर्डिंग भी फाड़ दिए। फिर उन्होंने थीम पार्क के बाहर कुरुक्षेत्र-कैथल रोड पर जाम लगा दिया। वहां से गुजरने वाली गाड़ियों को जबरन रोकना शुरू कर दिया।

घटना को लेकर ब्राह्मणों-आयोजकों, पुलिस ने क्या कहा..

ब्राह्मण बोले– बासी खाने का विरोध किया, पहले भी थप्पड़ मारते थे इस मामले में प्रदर्शन कर रहे ब्राह्मणों ने कहा कि उन्हें लगातार बासी खाना दिया जा रहा था। जिसके विरोध पर उनकी पहले भी आयोजकों के बाउंसर यानी गार्डों से बहस हुई थी। ब्राह्मणों ने यह भी आरोप लगाया कि पहले दिन से ही बाबा के सुरक्षा गार्ड (बाउंसर) उन्हें किसी न किसी बात को लेकर परेशान कर रहे थे। कभी भी किसी के साथ मारपीट कर देते थे। कोई घूमता दिखाई देता तो उसे भी थप्पड़ या डंडा मार देते थे।
ezgifcom animated gif maker 72 1742629786.gif
गोली लगने से घायल ब्राह्मण बोला- नाश्ते से बदबू आ रही थी आशीष तिवारी ने बताया- प्रयागराज के हरिओम बाबा ने 1008 कुंडीय यज्ञ रखा है। इसमें 1008 ब्राह्मण को बुलाया था। पहले वृंदावन के 70 ब्राह्मणों को पीटा, वे भाग गए। आज यज्ञ के बाद ब्राह्मण नाश्ता करने गए थे। नाश्ते से बदबू आ रही थी। उन्होंने विरोध किया तो गार्ड ने गाली दी। उन्होंने कहा कि वे बाबा से शिकायत करने जा रहे है। इस पर गार्ड ने उन पर लाठी से हमला कर दिया। ईंटे चलाई। ये सुरक्षा गार्ड निजी है, जिन्हें सरकारी बताकर यहां लगाया गया है।

MP से आए ब्राह्मण प्रशांत ने कहा- 6 फायर किए मध्य प्रदेश के दमोह के ब्राह्मण प्रशांत अवस्थी ने कहा कि गोली मारने वाला गुरुजी के पास आया था। वह मोटा था और सफेद कपड़े पहने थे। उसका मुंह भी नहीं ढका था। उसने 6 फायर किए। खाना खाने जा रहे थे तो गाली गलौज भी की गई। ब्राह्मणों को लाठी-डंडे लेकर मारने के लिए भी काफी दूर तक पीछे आए। एक ब्राह्मण को गोली मारी, उसकी जान चली जाएगी, तो कौन जवाब देगा।
ezgifcom optimize 2025 03 22t103747217 1742620217.gif
whatsappvideo2025 03 22at12301pm ezgifcom optimize 1742632370.gif
आयोजक स्वामी हरिओम दास बोले- बहरूपिया होगा, यज्ञ नष्ट करने की साजिश यज्ञ आयोजक स्वामी हरिओम दास ने कहा- हमारे ऊपर आरोप-प्रत्यारोप जो लगाते है, ठीक है, लेकिन यज्ञ को संपूर्ण करें, मेरी ये प्रबल इच्छा है। किसी भी प्रकार से कोई त्रुटि हुई होगी, उसकी जांच कर उचित दंड दिया जाए। इतने लोग है, अब हम हर आदमी को नहीं जानते। कौन बहरूपिया किस रूप में आकर फायरिंग करता है, मैं कैसे कहूं। कुछ षडयंत्रकारी यज्ञ को किसी भी तरह नष्ट करना चाहते है।
ezgifcom optimize 62 1742632517.gif
पुलिस प्रवक्ता बोले– 2 घायल हुए, आरोपी पर कार्रवाई कर रहे कुरुक्षेत्र पुलिस प्रवक्ता नरेश सागवाल ने कहा- कुरुक्षेत्र थीम पार्क में 1008 कुंडीय जनकल्याण महायज्ञ के दौरान सुबह करीब 9:30 बजे सैनी धर्मशाला में नाश्ता करने गए कुछ ब्राह्मण और सुरक्षाकर्मियों के बीच मामूली कहासुनी हुई थी। इसी दौरान एक सुरक्षाकर्मी से चली गोली एक ब्राह्मण को लग गई। एक युवक पत्थर लगने की वजह से घायल हुआ था। दोनों घायल खतरे से बाहर हैं और उपचाराधीन हैं। आरोपी के खिलाफ पुलिस ने कार्रवाई शुरू कर दी गई है। जाम भी शांतिपूर्ण तरीके से खुलवा दिया गया है। किसी प्रकार का बलप्रयोग नहीं किया गया।
whatsappvideo2025 03 22at120236pm ezgifcom optimiz 1742632591.gif
17426302302
महायज्ञ से जुड़ी 2 अहम बातें

18 मार्च से चल रहा महायज्ञ कुरुक्षेत्र के केशव पार्क में 1008 कुंडीय शिव-शक्ति महायज्ञ हो रहा है। यह महायज्ञ 18 मार्च से शुरू हुआ था। जिसे 27 मार्च तक चलना था। इसमें देश भर से 1500 ब्राह्मण बुलाए गए थे। इनके ठहरने और खाने-पीने की व्यवस्था यज्ञ के आयोजकों ने की। इसमें BJP के प्रदेशाध्यक्ष मोहन लाल, पूर्व मंत्री सुभाष सुधा, राम विलास शर्मा, सीएम नायब सैनी की धर्मपत्नी सुमन सैनी, पूर्व सांसद सुनीता दुग्गल समेत BJP के नेता शिरकत कर चुके हैं।

तीन बार हुआ यज्ञ का आयोजन, तीनों बार विघ्न पड़ा आयोजकों की ओर से इस यज्ञ का आयोजन तीसरी बार कराया जा रहा है। वर्ष 2021 में जब पहली बार यह यज्ञ कराया गया था तो पंडाल में आग लग गई थी। इसके कारण यज्ञ पूरा नहीं हो पाया था। दूसरी बार 2023 में जब यज्ञ हुआ तो बरसात के कारण यज्ञस्थल पर पानी भर गया। इसके कारण भी यज्ञ में विघ्न पड़ गया। अब तीसरी बार यज्ञ हुआ तो फायरिंग होने से विघ्न पड़ गया।

Vishal Leel

Sr Media person & Digital Creator
Back to top button
error: Content is protected !!