
A2Z सभी खबर सभी जिले की
होली मिलन समारोह में एकजुटता का सांसद ने दिया संदेश
सिद्धार्थनगर के डुमरियागंज ब्लॉक प्रांगण में रविवार को होली मिलन समारोह का आयोजन किया गया। इस कार्यक्रम में सांसद जगदंबिका पाल मुख्य अतिथि के रूप में शामिल हुए।
सांसद पाल ने भाजपा के सभी कार्यकर्ताओं और पदाधिकारियों को अबीर-गुलाल लगाया। उन्होंने सभी को गले लगाया और एकजुटता का संदेश दिया। उन्होंने कार्यकर्ताओं से आपसी मतभेद भुलाकर पार्टी को मजबूत करने की अपील की ।
कार्यक्रम में मौजूद सभी लोगों ने एक-दूसरे को होली की शुभकामनाएं दीं। साथ ही भाजपा को और अधिक मजबूत बनाने का संकल्प लिया। मीडिया से बातचीत में सांसद जगदंबिका पाल ने डुमरियागंज को गंगा-जमुनी तहजीब का प्रतीक बताया।












