A2Z सभी खबर सभी जिले की

प्रतापगढ़ -क्षेत्र के दबंग ग्राम प्रधानो का दबदबा आरोप,कूड़ा गाड़ी निजी कार्यों के लिये कर रहे इस्तेमाल।

प्रतापगढ़ -क्षेत्र के दबंग ग्राम प्रधानो का दबदबा आरोप,कूड़ा गाड़ी निजी कार्यों के लिये कर रहे इस्तेमाल।

प्रतापगढ़ उत्तर प्रदेश

वन्दे भारत लाइव टीवी न्यूज

23 मार्च 2025।

उत्तर प्रदेश सरकार की योजनाओं को लग रहे पलीता ग्राम प्रधान कूड़ा फेकने वाली गाड़ी से कर रहे अपना निजी कार्य जिले के विभिन्न ब्लॉक क्षेत्र में ग्राम सभा का लगभग लगभग यही हाल है है प्रधान बिना नंबर प्लेट की सरकारी कूड़ा फेंकने वाली गाड़ी से अपने व्यवसाय कार्य मे ढुलाई करवा रहे। अपने घर का साग सब्जी लाना हर निजी काम में इस्तेमाल करना इनका दिनचर्या बन गया है स्थानीय लोगो के अनुसार आज तक किसी ग्राम सभा मे इस गाड़ी का कूड़े की ढुलाई में कभी उपयोग नही किया गया ग्राम प्रधान इसको अपने निजी व्यवसाय में चलाकर अपनी जेब भर रहें। ग्रामीणों के अनुसार जानकारी होती है की प्रधान जी गांवो में आज तक कभी सफाई कर्मी किसी सरकारी वाहन से कूड़ा लाद कर फेंकता हुआ नही दिखाई दिया सरकार द्वारा नियुक्त किए गए सफाई कर्मी केवल प्रधानों के घर एवं स्कूल के अगल-बगल गांव में करते है सफाई बाकी प्रधानों के इशारे पर ही अपने निजी कार्यों को कराते हैं गांवो के सभी नालियों गलियों में गंदगी का अंबार लगा रहता है।फिलहाल योगी सरकार के कढ़ाई का कहीं नहीं दिख रहा है असर ।सरकार द्वारा चयनित योजना ग्राम सभा मे सफाई के लिए कूड़ादान गाड़ियों को संचालित किया है लेकिन मुख्यालय से लेकर ब्लॉक व ग्रामसभा तक भ्रष्टाचार का आलम कुछ अलग ही राग अलाप रहा।ऐसे लापरवाह प्रधानो और उनके सहयोगी अधिकारियो पर होनी चाहिए बड़ी कार्यवाही।

Back to top button
error: Content is protected !!