
उसायनी पर आयोजित विशाल भंडारे में उमड़ी कैलादेवी पदयात्रियों की भारी भीड़।
राष्ट्रीय राजमार्ग हो रहा है माता के जयकारों से गुंजायमान।
हजारों श्रद्धालु पाँच दिवसीय भंडारे में पा रहे हैं भोजन – प्रसाद।
श्री राजराजेश्वरी माँ कैला देवी (करौली, राजस्थान) पैदल जाने वाले पदयात्रियों के सेवार्थ 5 दिवसीय मैया का 22 वाँ विशाल भंडारा उसायनी पर दिन रात चल रहा है।
जय माता दी पदयात्रा सेवा समिति फिरोजाबाद द्वारा श्री राज राजेश्वरी माँ कैला देवी (करौली राजस्थान) जाने वाले पदयात्रियों के सेवार्थ प्रतिवर्ष लगने वाले पदयात्री भंडारे की श्रृंखला में मैया का 22 वाँ विशाल भंडारा द हँगर्स चॉइस रेस्टोरेंट (प्रिंस होटल), वैष्णोदेवी धाम के सामने, उसायनी, फिरोजाबाद पर आयोजित किया जा रहा है।
श्रद्धालुओं के टोल के टोल कैला मैया के जयकारे लगाते हुए समूह बनाकर नाचते गाते हुए पदयात्रा कर रहे हैं।
आकर्षक गाड़ियों पर मैया की मूर्ति सजाकर डीजे लगाकर नगर के कई क्षेत्रों से श्रद्धालुजन समूहों में कैला मैया ( करौली, राजस्थान) की पैदल यात्रा पर निकले हैं।
विशाल 5 दिवसीय भंडारा 21 मार्च से 25 मार्च तक दिन – रात 24 घण्टे पदयात्रियों के सेवार्थ चल रहा है।
पदयात्रियों के लिए भोजन प्रसाद, ठहरने, सोने, विश्राम एवं दवाइयों – चिकित्सा की सभी व्यवस्थाएं की गयी हैं।
समिति द्वारा सभी पदयात्रियों से अनुरोध किया गया है कि भंडारे में भोजन प्रसाद ग्रहण कर समिति को सेवा करने का अवसर प्रदान करें।
समिति पदयात्रियों से 21 मार्च से 25 मार्च तक आयोजित विशाल भंडारे में भोजन प्रसाद ग्रहण करके ही आगे की यात्रा प्रारंभ करने करने का अनुरोध करती है












