A2Z सभी खबर सभी जिले की

दशा माता व्रत पर महिलाओं ने किया पीपल पूजन सुख समृद्धि के लिए कथा श्रवण कर गले में पहना धागा।

दशा माता व्रत पर महिलाओं ने किया पीपल पूजन सुख समृद्धि के लिए कथा श्रवण कर गले में पहना धागा।

पाली रोहट क्षेत्र के खारडा गाजनगढ़ में महिलाओं ने दशा माता का व्रत पूजन बड़ी श्रद्धा से मनाया। पौराणिक मान्यताओं के अनुसार दशा माता को मां पार्वती का स्वरूप माना जाता है। घर परिवार की बिगड़े ग्रहों की दशा और परिस्थितियों को अनुकूल बनाने के लिए यह व्रत किया जाता है। सनातन धर्म की महिलाएं इस दिन विशेष तैयारी करती हैं। वे स्नान कर नए वस्त्र और आभूषण धारण करती हैं। सुबह की शुभ वेला में महिलाएं पीपल के पूजन स्थल पर एकत्रित हुई ।उन्होंने विधिवत रूप से पीपल और पंथवारी का पूजन किया। इसके बाद निश्चित कथा स्थल पर सभी ने कथा का श्रवण किया।
परिवार में सुख समृद्धि शांति सौभाग्य और धन संपत्ति की प्राप्ति के लिए महिलाएं गले में एक विशेष धागा पहनती है ।अंत में सभी ने घर में दशा माता का पूजन कर व्रत का उद्यापन किया।

oppo_0
oppo_0
oppo_0
oppo_0
oppo_0
oppo_0
Back to top button
error: Content is protected !!