A2Z सभी खबर सभी जिले कीगढ़वागुमलाजमशेदपुरझारखंडधनबादबोकारोरामगढ़सरायकेला

हेमंत सरकार में बेलगाम अपराध—भाजपा नेता की निर्मम हत्या, राज्य में कानून व्यवस्था ध्वस्त

भारतीय जनता युवा मोर्चा, दुमका जिला

1000133705

 

 

झारखंड में दिन-ब-दिन बिगड़ती कानून व्यवस्था का ज्वलंत उदाहरण भाजपा रांची ग्रामीण जिला महामंत्री एवं पूर्व जिला परिषद सदस्य श्री अनिल महतो ‘टाइगर’ जी की निर्मम हत्या है। अपराधियों के हौसले इतने बुलंद हैं कि वे सरेआम जनप्रतिनिधियों की हत्या कर रहे हैं, और हेमंत सरकार हाथ पर हाथ धरे बैठी है।

कल रांची महानगर स्थित रिम्स अस्पताल में भाजपा प्रदेश अध्यक्ष श्री बाबूलाल मरांडी जी, पूर्व मुख्यमंत्री श्री अर्जुन मुंडा जी एवं भाजपा महामंत्री (संगठन) श्री कर्मवीर सिंह जी ने दिवंगत नेता को श्रद्धांजलि अर्पित की। उन्होंने शोक संतप्त परिवार से मुलाकात कर दुख की इस घड़ी में हरसंभव मदद का आश्वासन दिया।

इस जघन्य हत्याकांड के विरोध में भारतीय जनता पार्टी एवं विभिन्न सामाजिक संगठनों ने आज, 27 मार्च 2025 को रांची बंद का आह्वान किया है।

इस घटना पर भारतीय जनता युवा मोर्चा, दुमका जिला महामंत्री अमन राज ने कड़ी प्रतिक्रिया व्यक्त करते हुए कहा:

“झारखंड की हेमंत सरकार पूरी तरह विफल हो चुकी है। राज्य में अपराधी बेखौफ हो चुके हैं, और आम जनता व जनप्रतिनिधि तक सुरक्षित नहीं हैं। भाजपा नेता की हत्या यह साबित करती है कि सरकार अपराधियों को खुला संरक्षण दे रही है। यदि सरकार कानून व्यवस्था नहीं संभाल सकती, तो उसे सत्ता में रहने का कोई अधिकार नहीं है। हम झारखंड की जनता से अपील करते हैं कि इस जनविरोधी सरकार के खिलाफ आवाज उठाएं और भाजपा के इस आंदोलन में बढ़-चढ़कर भाग लें।”

भारतीय जनता युवा मोर्चा, दुमका जिला यह मांग करता है कि अपराधियों को अविलंब गिरफ्तार कर फास्ट ट्रैक कोर्ट के माध्यम से कठोरतम दंड दिया जाए। अन्यथा, भाजपा एवं युवा मोर्चा पूरे दुमका सहित राज्य में उग्र आंदोलन करेगा।

अमन राज
जिला महामंत्री,
भारतीय जनता युवा मोर्चा, दुमका जिला

Back to top button
error: Content is protected !!