
अलवर (प्रमोद केवलानी) पूज्य सिंधी पंचायत द्वारा सिंधु भवन,दाउदपुर, में अयोजित चेटीचंड महोत्सव में ज्योति प्रज्जवलन के शुभ अवसर पर राजस्थान विधानसभा के पूर्व सदस्य ज्ञानदेव आहूजा ने विश्व सिंधी सेवा संगम के लागातार पांचवी बार अंतर्राष्ट्रीय सचिव बनने पर सुरेश कुमार थदानी का पखर (शाल) पहना कर सम्मान किया तथा पूज्य बहिरणा समिति के अध्यक्ष बाबा नारायण दास वासवानी ने प्रतिक चिन्ह देकर सम्मानित किया। उपरोक्त जानकरी पूज्य सिंधी पंचायत के संरक्षक तेजूमल रामचंदानी द्वार दी गई।





