
अम्बेडकरनगर जिले में सोमवार को ईद उल फितर का त्योहार बड़े धूमधाम से मनाया गया। अल्लाह की बारगाह में लोगों ने सजदा किया। मुल्क में अमन चैन और तरक्की के लिए दुआ मांगी गई। नमाज के बाद लोगों ने एक-दूसरे को गले मिलकर ईद की मुबारकबाद दी। प्रशासन ने सुरक्षा के व्यापक प्रबंध किए थे।
जलालपुर चौक व बाजार स्थित मस्जिद के साथ शहर व ग्रामीण क्षेत्र स्थित सभी मस्जिदों में ईद
की नमाज के लिए सुबह से नमाजियों का आना शुरू हो गया था। निर्धारित समय पर नमाज अदा की गई।अदा करने के बाद मुस्लिम समुदाय के साथ ही अन्य समुदाय के लोगों ने एक दूसरे के गले मिलकर ईद की बधाई दी।

