A2Z सभी खबर सभी जिले कीआगराउत्तर प्रदेश

आगरा एसएन मेडिकल की ओपीडी में बढ़ी मरीजों की भीड़.

आगरा एसएन मेडिकल कॉलेज की ओपीडी में मरीजों की संख्या तेजी से बढ़ रही है। कॉलेज प्रशासन ने धूप से बचाने के लिए ओपीडी के बाहर तिरपाल तान दी गई है लेकिन बृहस्पतिवार को मरीजों को प्यास बुझाने के लिए पानी नहीं मिला। पंजीकरण हॉल में रखा मटका खाली था। ऐसे में लोगों को बाहर बाजार से पानी की बोतल खरीदनी पड़ी.

मौसम में लगातार बदलाव होने से लोगों को वायरल फीवर हो रहा है। ओपीडी में करीब 45 से 50 फीसदी मरीज खांसी,जुकाम, शरीर दर्द और वायरल फीवर के आ रहे हैं। ओपीडी में आने वाले मरीजों को शरीर में दर्द, थकान, गले में दर्द या खराश, शुरू में सूखी और फिर बलगम खांसी होने की शिकायत है।

चिकित्सकों का कहना है कि इससे डरने की जरूरत नहीं है। मुंह पर कपड़ा रखकर खांसे, बच्चों से दूरी बनाएं, संतुलित आहार लें, एसी में से सीधे धूप में ना जाएं, ठंडी चीजें लेने से बचें।

एसएन मेडिकल कॉलेज के प्राचार्य प्रशांत गुप्ता ने बताया कि पंजीकरण हॉल के लिए वाटर कूलर लगा है। ओपीडी में भी एक वाटर कूलर है। अगर चालू नहीं है तो ओपीडी प्रभारी से कहकर शुरू कराएंगे। मरीजों को पानी की दिक्कत नहीं होगी

IMG 20250404 132318 1 IMG 20241014 090749IMG 20250404 132553 एसएन मेडिकल कॉलेज के प्राचार्य प्रशांत गुप्ता ने बताया कि पंजीकरण हॉल के लिए वाटर कूलर लगा है। ओपीडी में भी एक वाटर कूलर है। अगर चालू नहीं है तो ओपीडी प्रभारी से कहकर शुरू कराएंगे। मरीजों को पानी की दिक्कत नहीं होगी।

[yop_poll id="10"]
Show More
Check Also
Close
Back to top button
error: Content is protected !!