
ब्रहमानंद महाविद्यालय के प्राणी विज्ञान विभाग का एकदिवसीय शैक्षिक भ्रमण।
गत वर्षो कि भांति इस वर्ष भी दिनांक 5 अप्रैल को ब्रह्मानंद महाविद्यालय के प्राणी विज्ञान विभाग की ओर से , एक दिवसीय शैक्षिक भ्रमण हेतु विजय सागर पक्षी विहार महोबा ले जाया गया। जिसकी शुरुआत स्वामी ब्रह्मानंद जी की समाधि पर पुष्प अर्पित कर की गई। जिसमे मुख्य रूप से डा. आर पी सिंह,डा. सरजू नारायण, डा. अनुराग दुबे,डा. विजय प्रताप गौतम, डा. आर बी शर्मा, डॉ शीला सिंह आदि प्राध्यापक एवं कर्मचारी गणों में कैलाश चंद्र उपस्थित रहे।महाविद्यालय के प्राचार्य प्रो डॉ सुरेंद्र सिंह ने बस को हरी झंडी दिखाकर रवाना किया। प्राचार्य ने कहा कि इस प्रकार के भ्रमण से क्षात्र छात्राओं को विभिन्न प्रकार के जीव जंतुओ के आवास एवं उनके व्योहार के बारे में जानकारी हासिल होती है तथा प्राणि विज्ञान के सिद्धांतों को समझने का अवसर प्राप्त होता है। इस टूर के संयोजक डॉक्टर आर पी सिंह ने बताया कि यह छात्र छात्राओं के सिलेबस का हिस्सा है। जिसके अंक निर्धारित है। प्रतेक वर्ष छात्र छात्राओं को इस भ्रमण हेतु ले जाया जाता है। जिससे विद्यार्थियों को सजीव रुप से जीव जंतु एवं पेड़ पौधों के निवास एवं व्योहार के बारे में जानकारी प्राप्त हो सके। किताबों में दिए गए चित्रों को सजीव रूप से देखना एवं उनका अध्ययन करना एक रोमांच से कम नहीं होता है। डॉक्टर अनुराग दुबे ने बताया कि इस समय विविध प्रकार के पक्षियों जो सुदूर क्षेत्रों से माईग्रेट करके आते हैं , उनको इसी मौसम में देखा जा सकता है। जैसे कि कोयल इसी मौसम में हमारे क्षेत्र में दिखाई देती है । इसी प्रकार साइबेरियन पक्षी इसी मौसम में हमारे क्षेत्र में दिखाई पढ़ते हैं । जिनको वास्तविक रूप से निहारना , उनके आवास एवं ब्योहार के बारे में जानकारी हासिल करना एक बहुत ही अलग अनुभव है। इस प्रकार के टूर के माध्यम से छात्र विभिन्न प्रकार के पेड़-पौधो की जानकारी हासिल कर अध्यन हेतु अपने साथ लेकर आते हैं। जिससे अन्य विद्यार्थियों को भी इनकी पहचान एवं जानकारी प्राप्त तो सके। इस दौरान छात्र-छात्राओं ने विभिन्न जीव-जंतु एवं पेड़-पौधों के आवासो के मॉडल बनाए। प्राणि विज्ञान से संबंधित प्रश्नोत्तरी भी तैयार की। महोबा स्थिति कीरत सागर पहुंच कर सभी ने आल्हा ऊदल के बारे में जानकारी हासिल की। सभी ने गुरु गोरख नाथ जी की तपोभूमि, बड़ी चंद्रिका माता, छोटी चंद्रिका माता एवं मनिया देव के मंदिरों का भ्रमण किया। तत्पचात पान की खेती करने के तरीकों के बारे में जानकारी हासिल की।
इस दौरान छात्र आकाश , उमेश एवं छात्रा खुशबू , काजल आदि ने विशेष सहयोग प्रदान किया। टूर में उपस्थित प्राध्यापको ने अपने अपने विषय की जानकारी छात्र-छात्राओं को प्रदान की।
Discover more from Vande Bharat Live Tv News
Subscribe to get the latest posts sent to your email.