A2Z सभी खबर सभी जिले कीअन्य खबरेनागपुरमहाराष्ट्र

पांचपावली से शातिर चोर गिरफ्तार

वंदेभारतलाइवटीव न्युज नागपुर-: नशा मनुष्य जीवन के लिए घातक होता है। नशा फिर चाहे जुआं का हो शराब या गांजे का क। नशा हमेशा मनुष्य को बरबादी की ओर ही ले जाता है। नशे की लत मे फंसा हुआ व्यक्ति अपराध की दलदल मे भी फंस जाता है। पांचपावली के एक युवक को गांजे के नशे ने पैसे के लिए चोरी करने पर मजबूर कर दिया। पांचपावली पुलिस ने आदर्श नगर से चोरी गई एक एक्टिवा दुपहिया वाहन की जांच करते हुए एक शातिर चोर को गिरफ्तार किया है। आरोपी के पास से तीन चोरी के दुपहिया वाहन बरामद किया गया है। प्राप्त जानकारी अनुसार इस मामले मे आरोपी की पहचान निशांत उर्फ हनी पाली के रूप मे की गई है। आरोपी इसके पहले भी कबाड़ चोरी के मामले मे जेल की सजा भुगत चुका है। जेल से छूटने के कुछ ही दिनो बाद गांजे के नशे के चक्कर मे पैसों की जरूरत ने उसे फिर से चोरी के अपराध मे फंसा दिया और वह पुलिस के हाथों एकबार फिर से पकड़ा गया। प्राप्त हुई जानकारी अनुसार निशांत ने आदर्श नगर मे एक छात्रा की स्कूटी छात्रा के घर के पास से ही चोरी की थी। पुलिस जांच मे वह पकड़ा गया। पुलिस की सख्ती से पूछताछ करने पर उसने और भी वाहन चोरी करने की बात कबूल की। पुलिस ने युवक के पास से तीनो वाहन बरामद कर लिए है ।

अनंतपद्मनाभ

D Anant Padamnabh, village- kanhari, Bpo-Gorakhpur, Teh-Pendra Road,Gaurella, Distt- gpm , Chhattisgarh, 495117,
Back to top button
error: Content is protected !!